एक्सप्लोरर

इसरो की बड़ी उपलब्धि, सेमीक्रायोजेनिक इंजन विकसित करने में मिली अहम सफलता

इसरो ने बताया कि इस परीक्षण का उद्देश्य अल्पावधि में हॉट-फायरिंग कर प्री-बर्नर, टर्बो पंप, स्टार्ट सिस्टम और नियंत्रण घटकों जैसी महत्वपूर्ण उप-प्रणालियों के एकीकृत प्रदर्शन को प्रमाणित करना था.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2,000 केएन (किलोन्यूटन) के उच्च थ्रस्ट वाले सेमी-क्रायोजेनिक इंजन या तरल ऑक्सीजन/केरोसिन (मिट्टी का तेल) इंजन को विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करने की घोषणा की है. यह इंजन प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) के सेमीक्रायोजेनिक बूस्टर चरण में मदद करेगा.

इसरो ने कहा कि सेमीक्रायोजेनिक इंजन विकसित करने के कार्यक्रम में पहली बड़ी सफलता 28 मार्च को मिली, जब तमिलनाडु में महेंद्रगिरि के इसरो प्रणोदन परिसर में इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) का पहला तप्त (हॉट) परीक्षण सफल रहा. अंतरिक्ष एजेंसी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शुक्रवार के परीक्षण ने 2.5 सेकंड की परीक्षण अवधि के लिए इंजन के सुचारू इग्निशन और बूस्ट स्ट्रैप मोड संचालन को प्रदर्शित किया.

इंजन के निर्माण से पहले होंगे कई परीक्षण 
इसरो ने बताया कि इस परीक्षण का उद्देश्य 2.5 सेकंड की अल्पावधि में हॉट-फायरिंग करके प्री-बर्नर, टर्बो पंप, स्टार्ट सिस्टम और नियंत्रण घटकों जैसी महत्वपूर्ण उप-प्रणालियों के एकीकृत प्रदर्शन को प्रमाणित करना था. बयान में कहा गया, ‘परीक्षण पूर्वानुमान के अनुसार हुआ और इंजन के सभी मापदंड उम्मीद के मुताबिक रहे. इस सफलता के साथ इसरो पूरी तरह से एकीकृत इंजन के निर्माण से पहले पीएचटीए पर कई परीक्षण करने की योजना बना रहा है ताकि इसके प्रदर्शन को और अधिक प्रमाणित और परिष्कृत किया जा सके’.

इसरो ने कहा कि इसरो का द्रव्य प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी) सेमी क्रायोजेनिक प्रणोदन इंजन और स्टेज का विकास कर रहा है. बताया कि 2,000 केएन सेमी-क्रायोजेनिक इंजन (एसई2000) द्वारा संचालित स्टेज (एससी120) पेलोड वृद्धि के लिए एलएमवी3 के वर्तमान कोर लिक्विड स्टेज (एल110) की जगह लेगा और भविष्य के प्रक्षेपण यानों के बूस्टर चरणों को शक्ति प्रदान करेगा. सेमी-क्रायोजेनिक प्रणोदन में गैर विषैले और गैर खतरनाक प्रणोदक (तरल ऑक्सीजन और मिट्टी का तेल) का उपयोग किया जाता है और यह मौजूदा एल 110 स्टेज की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता है.

ये भी पढ़ें:

Earthquake In Myanmar: म्यांमार में क्यों आया इतना विनाशकारी भूकंप? समझिए पूरा विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget