एक्सप्लोरर

S Somath : आदित्य एल-1 के लॉन्च के समय बीमार थे ISRO चीफ सोमनाथ, रिपोर्ट में पता चला कैंसर

S Somnath News: भारत के महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य एल-1 के लॉन्चिंग वाले दिन पता चला कि ISRO चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं. हालांकि इस बारे में खबर नहीं फैली थी.

ISRO Chief Cancer:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं. यह बात उन्हें आज नहीं, बल्कि भारत के महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग वाले दिन ही पता चल गई थी, लेकिन फिर भी आज तक उनके चेहरे पर किसी ने सिकन नहीं देखी.
 हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है. सोमनाथ ने जानकारी दी है कि Aditya-L1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था.

चंद्रयान-3 की लांचिंग के समय से ही बिगड़ रही थी तबीयत

 इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं. हालांकि, अब उनका कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं. बीमारी का पता चलने के बाद इसरो चीफ का कहना है, 'कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थीं. हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी. कुछ भी तब पता नहीं था.'

उन्होंने कहा कि जिस दिन आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ, ठीक उसी दिन उन्हें बीमारी के बारे में पता लग गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ का कहना है कि यह खबर सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि परिवार के लिए भी झटके के तौर पर सामने आई थी. 

'कैंसर के इलाज की संभावना है'

बीते साल 2 सितंबर को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ था. उस दौरान एस सोमनाथ की भी जांच हुई और स्कैनिंग में पेट में कुछ बढ़ने की बात का पता चला. रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी लगते ही वह आगे की जांच के लिए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई रवाना हो गए. यहां उन्हें कैंसर का पता चला. इसरो चीफ ने कहा, 'वह परिवार के लिए झटका था, लेकिन अब कैंसर और इसके इलाज को समाधान की तरह लिया जा रहा है.' 

अस्पताल में सिर्फ चार दिन और फिर लौट आए इसरो
 खास बात ये है कि अस्पताल में सिर्फ चार ही दिन गुजारने के बाद उन्होंने इसरो में दोबारा सेवाएं देना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा, 'नियमित रूप से जांच और स्कैनिंग हो रही है. लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं और काम करना शुरू कर दिया था.' आपको बता दें कि इसरो चीफ की सेहत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके प्रशंसकों की चिंताएं बढ़ने लगी है.

ये भी पढ़ें:Tapas Roy Resign: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC नेता तपस रॉय ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget