एक्सप्लोरर

Tapas Roy Resign: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका! TMC नेता तपस रॉय का इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: तपस रॉय पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा में सत्तारूढ़ दल के ड‍िप्‍टी चीफ व्‍ह‍िप और पार्टी के दमदम-बैरकपुर ज‍िला अध्यक्ष भी हैं. वह बारानगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 

TMC MLA Tapas Roy Resignation: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्‍च‍िम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के तीन बार के व‍िधायक तपस रॉय ने सोमवार (4 फरवरी) अपनी सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे द‍िया है. रॉय ने अपना इस्‍तीफा विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय को सौंप दिया है. 

तपस रॉय पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा में सत्तारूढ़ दल के ड‍िप्‍टी चीफ व्‍ह‍िप भी थे. उन्‍होंने पार्टी के पदों से भी इस्‍तीफा दे द‍िया है. वह टीएमसी के दमदम-बैरकपुर ज‍िला अध्यक्ष भी हैं. वह बारानगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इसके बाद यह चर्चा जोरों पर है क‍ि वो भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं. उनके साथ पार्टी के कई नेताओं के भी बीजेपी में शाम‍िल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

तपस रॉय के आवास पर जनवरी में ईडी ने की थी छापेमारी   

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा में टीएमसी के उप मुख्य सचेतक तपस रॉय के आवास पर जनवरी माह में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ पार्टी नेतृत्‍व खड़ा नहीं रहा था. इसको लेकर वो नाराज थे और उन्‍होंने इसको लेकर नेतृत्‍व की आलोचना भी की थी. 

'पार्टी के कामकाज के तौर तरीक से नाखुश' 

तपस रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वो पार्टी के कामकाज के तौर तरीक से नाखुश हैं और वास्‍तव में निराश भी हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि वो पार्टी और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से तंग आ चुके हैं. वहीं, पश्‍च‍िम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर भी उन्‍होंने सवाल खड़े क‍िए. उन्‍होंने कहा कि संदेशखाली का मामला ज‍िस तरह से संभाला गया, उसको वह समर्थन नहीं करते हैं. 

कई नेताओं ने क‍िया मनाने का प्रयास  

इस बीच देखा जाए तो व‍िधायक को मनाने के ल‍िए टीएमसी के राज्य सचिव कुणाल घोष और शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने भी प्रयास क‍िए थे. इस्‍तीफा देने से रोकने और नाराजगी दूर कराने के ल‍िए सोमवार सुबह पार्टी के इन सीन‍ियर लीडर्स ने उनके आवास पर मुलाकात भी की थी. करीब एक घंटे तक लंबी बातचीत भी चली थी.   

तपस रॉय 25 सालों से टीएमसी से जुड़े रहे

तपस रॉय का कहना है क‍ि वो पिछले 25 सालों से तृणमूल कांग्रेस के वफादार सिपाही रहे हैं, लेकिन उनको उनका हक नहीं मिला. दरअसल, तपस रॉय का नॉर्थ कोलकाता से टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ भी राजनीत‍िक विवाद चल रहा है.  

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: '2019- मैं हूं चौकीदार, 2024- मैं हूं मोदी का परिवार', अमित शाह, नड्डा समेत सारे BJP नेताओं ने क्‍यों बदले X पर बायो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget