एक्सप्लोरर

भारत में रह रहे इजरायली नागरिकों का फूटा हमास पर गुस्सा, जंग में जाने को तैयार, बोले- परिवार की सता रही चिंता

Israel-Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच युद्ध की वजह से भारत में रहने वाले इजरायली नागरिकों में डर का माहौल है. उन्होंने इजरायल के लिए दुआ करने की मांग की है.

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस युद्ध का असर न सिर्फ इजरायल में रहने वाले लोगों पर पड़ा है, बल्कि भारत में रह रहे इजरायली नागरिक भी इससे चिंतित हैं. हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि भारत में रह रहे और यहां घूमने आए इजरायली नागरिक युद्धग्रस्त मुल्क में अपने प्रियजनों के लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. 

हमास के जरिए किए गए अचानक हमले की वजह से इजरायल को शुरू में बहुत नुकसान उठाना पड़ा है. भारत में रहने वाले इजरायली नागरिकों ने हमास के इस हमले की निंदा की है और इसके खिलाफ आवाज उठाई है. भारत में ऐसे भी इजरायली नागरिक हैं, जो यहां काफी लंबे समय से रह रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो भारत घूमने आए थे, मगर अब जिस तरह से इजरायल में हालात बिगड़े हैं. उसे ध्यान में रखते हुए इन लोगों ने वतन लौटने का फैसला किया है. 

'हमास के हमले में घर तबाह'

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रह रही केनरियात ने बताया कि हमास के हमले में उसका घर भी तबाह हुआ है. उसने बताया कि वह अपने भाई से लगातार बात कर रही है, जो इजरायली सेना में है. केनरियात ने बताया कि मैं काफी डरी हुई हूं. मेरे चचेरे भाई को गोली लगी है और वह बुरी तरह जख्मी है. उसका ये भी कहना है कि वह भारत में काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है. उसे अपने देश लौटने में डर लग रहा है. 

'भारत के सपोर्ट के लिए आभारी'

कुल्लू में मौजूद शीरा नाम की एक और इजरायली पर्यटक ने बताया कि वह हमास के लड़ाकों से लड़ने के लिए अपनी देश को मदद करना चाहती है. इजरायल और हमास के बीच हालिया संघर्ष काफी भयानक है. मैं भारत की तरफ से किए जा रहे सपोर्ट के लिए आभारी हूं. उसका कहना है कि सैन्य सहायता के अलावा युद्ध की वजह से प्रभावित हुए लोगों को जरूरी खाने की सप्लाई और सामान पहुंचाना भी जरूरी है. 

'युद्ध के मैदान में जाने की इच्छा'

राजस्थान के पुष्कर में मौजूद इजरायली पर्यटक अमात ने अपने मुल्क में लौटने की इच्छा जताई. उसने इजरायली डिफेंस फोर्स के साथ युद्ध के मैदान में उतरने की बात कही है. अमात ने कहा कि मैं बच्चों, महिलाओं और सैनिकों के साथ हमास की बर्बरता के खिलाफ उनसे लड़ने के लिए जंग के मैदान में उतरना चाहता हूं. वह 15 अक्टूबर को इजरायल लौट रहा है. 

'हमारे लिए दुआ करिए'

गोवा में मौजूद इजरायली पर्यटकों ने भी अपने देश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. एक पर्यटक ने कहा कि मेरा परिवार सुरक्षित है, क्योंकि वह दक्षिणी इजरायल में नहीं रहता है. हालांकि, ये उन सबसे कठिन पलों में से एक है, जिसका सामना इजरायल ने किया है. हमारे लिए दुआ करिए. ये एक बड़ा युद्ध है. अन्य इजरायली पर्यटकों ने भी हमास के हमले को लेकर उसकी आलोचना की है. 

यह भी पढ़ें:  बाइडेन ने ईरान को चेताया, इजराइल-हमास युद्ध में 2400 लोगों की मौत... पढ़ें जंग से जुड़ी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget