एक्सप्लोरर

कश्मीर तक आतंकी पहुंचाने के लिए ISI ने बनाया है ये नया गेम प्लान

कश्मीर में दम तोड़ते आतंक को हवा देने के लिए पाकिस्तान अब नयी साजिश रच रहा है.आईएसआई ने अब आतंकियों को हाईवे पर न जाकर पारंपरिक घुसपैठ के रास्तों को अपनाने की हिदायत दी है.

जम्मू: भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान को सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते अब ट्रकों के ज़रिये जम्मू से कश्मीर घाटी तक आतंकी पहुंचाना भी दुश्वार हो रहा है. ऐसे में अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सभी आतंकी संगठनों को कश्मीर तक आतंकी पहुंचाने का नया गेमप्लान दिया है.

कश्मीर में दम तोड़ते आतंक को हवा देने के लिए पाकिस्तान अब नयी साजिश रच रहा है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों- जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़्बुल मुजाहिदीन को कश्मीर तक आतंकी पहुंचाने का नया गेम प्लान सुझाया है. इस गेमप्लान के तहत आतंकियों को जम्मू या पंजाब की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवा कर उन्हें हाईवे के रास्ते से श्रीनगर जाने से रोका गया है. आईएसआई ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि ट्रक्स में सवार होकर आतंकियों को कश्मीर तक पहुंचाने की साजिश का जम्मू पुलिस ने अब तोड़ निकाल लिया है और ऐसी कई साजिशें नाकाम हुई हैं.

आंकड़ों पर नज़र डाले तो सितम्बर 13, 2018 सितम्बर 12, 2019 और जनवरी 31, 2020 यह वो तीन तारीख़ें है जब सुरक्षाबलों ने जम्मू श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. 2018 में कठुआ के पास 3 ट्रक से आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि 2019 में झज्जर कोटली में एक ट्रक से श्रीनगर जा रहे 3 आतंकियों को मार गिराया गया. वहीं, इसी साल के पहले महीने में सुरक्षाबलों ने जम्मू के नगरोटा के पास एक ट्रक में सवार तीन आतंकियों की मार गिराया. इन तीनों घटनाओ में आतंकी ट्रक में सवार होकर श्रीनगर जाने की फ़िराक में थे.

आईएसआई ने आतंकियों को दी है ये हिदायत

आईएसआई ने अब आतंकियों को हाईवे पर न जाकर पारंपरिक घुसपैठ के रास्तों को अपनाने की हिदायत दी है. सूत्रों की मानें को इस नए गेमप्लान के तहत आईएसआई ने आतंकियों को जम्मू के कठुआ से बिलावर, भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ होते हुए श्रीनगर पहुंचाने की हिदायत दी है. यह पारंपरिक रूट यूं तो काफी लम्बा है लेकिन जंगल होने के कारण यहां आतंकियों के पकड़े जाने की सम्भावना कम है. साथ ही जंगलों में आतंकियों को छिपने की जगह भी आराम से मिल जाती है.

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो इस काम के लिए आईएसआई ने अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स को सक्रिय किया है, ताकि घुसपैठ कर इन जंगलों के रास्ते कश्मीर पहुंच रहे आतंकियों के लिए न केवल गाइड बल्कि खाने पीने और रहने का इंतेज़ाम भी सुरक्षित तरीके से किया जाये. इसके लिए प्रदेश में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर्स और स्लीपर सेल्स को ऐसे लोगों की तलाश करने को कहा गया है जो पैसे के लिए यह काम कर सकें. सुरक्षाबलों का दावा है कि अपनी इस नयी साजिश को आजम देने के लिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अपने मौजूदा ओजीडब्लू नेटवर्क के साथ-साथ नया नेटवर्क भी तैयार कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के दूसरे सीरोलॉजिकल सर्वे में 29.1% लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget