एक्सप्लोरर

क्या क्रिकेटर्स और बीजेपी के बीच प्रेम बढ़ रहा है? राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बहाने समझिए

पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर थे. कार्यकर्ताओं को चुनावी और राजनीतिक मंत्र देकर उन्होंने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके कोलकाता निवास पर मुलाकात की.

क्रिकेट और राजनीति का पुराना रिश्ता है. कई क्रिकेटर्स ने मैदान के बाद सियासी पिच का रुख तक किया है. अब एक बार फिर राजनेताओं और पूर्व क्रिकेटरों के बीच मुलाकातों का दौर चल पड़ा है. तो क्या बीजेपी और पूर्व क्रिकेटरों के बीच नजदीकी बढ़ रही है. पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर थे. कार्यकर्ताओं को चुनावी और राजनीतिक मंत्र देकर उन्होंने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके कोलकाता निवास पर मुलाकात की. डिनर का दौर चला. पकवान और लजीज व्यंजन परोसे गए. राजनीति से लेकर और बातें भी चली ही होंगी.

इस दौरान उनके साथ नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी और कई अन्य बीजेपी नेता भी थे. अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई में सेक्रेटरी हैं. पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ये अफवाह जोरों पर थी कि सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि डिनर टेबल पर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह तो मालूम नहीं चल पाया लेकिन सुगबुगाहटों का दौर चलने लगा है. 

वहीं एक अन्य दिग्गज पूर्व क्रिकेटर को बीजेपी ने अपने एक कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा है. दरअसल 12-15 मई के बीच धर्मशाला में बीजेपी पार्टी के युवा मोर्चा की नेशनल वर्किंग कमिटी का सत्र आयोजित कर रही है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ स्पीकर्स लिस्ट में हैं. हालांकि अभी राहुल द्रविड़ की ओर से न्योता स्वीकार करने को लेकर कोई जवाब नहीं आया है. बीजेपी के धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने कहा, चूंकि मैं मीटिंग का होस्ट हूं इसलिए मुझे 12 प्रस्तावित स्पीकर्स के नाम मिले हैं, जो युवाओं को संबोधित कर सकते हैं. इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है. 

जब सरकार के हक में खड़े हो गए थे पूर्व क्रिकेटर

पिछले साल जब किसान आंदोलन अपने चरम पर था, तब इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और अन्य विदेशी हस्तियों ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सरकार का बचाव किया था. इस फेहरिस्त में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कोच अनिल कुंबले, प्रज्ञान ओझा, रवि शास्त्री शामिल थे. 

वो क्रिकेटर जो बन गए राजनेता

जब मैदान पर रनों और विकेट्स की भूख खत्म हो गई तो कई भारतीय क्रिकेटर राजनीति के अखाड़े में उतर गए. इनमें गौतम गंभीर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मंसूर अली खान पटौदी, कीर्ति आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद कैफ, तेजस्वी यादव का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें

Sedition Law: राजद्रोह के लंबित मुकदमों में कार्रवाई को स्थगित रखा जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कल तक मांगा जवाब

Sri lanka Crisis: श्रीलंका में गृह युद्ध के हालात, राजपक्षे सरकार के मंत्रियों-नेताओं के घरों पर हमले-आगजनी, सांसद समेत 7 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget