एक्सप्लोरर

इरफान खान को दी गई अंतिम विदाई, एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए MHA का नया आदेश | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

देश में आज कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31787 हो गई. इनमें से 1008 लोगों की मौत हुई है और 7797 मरीज ठीक हुए हैं. पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें-

1. हिंदी सिनेमा के लाजवाब अभिनेताओं की फेहरिस्त में सबसे आगे खड़े नज़र आने वाले इरफान खान नहीं रहे. उन्होंने 54 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली. इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा में मौजूद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मौके पर चुनिंदा लोग ही उनके आखिरी सफर में उनके साथ रह सके. इरफान के सालों पुराने दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने उनके जनाज़े को कंधा दिया. https://bit.ly/3cTsq8A 2. लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग जगह पर फंसे छात्र, मजदूर, टूरिस्ट और श्रद्धालु अब अपने घर वापस लौट पाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों को नया आदेश जारी किया है. इसके तहत घर ले जाए जाने से पहले लोगों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा. एक जगह से दूसरे जगह ले जाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना होगा और जब लोग अपने-अपने घर पहुंचेंगे तो उन्हें होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. https://bit.ly/2y9ujiV 3. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शाम के करीब साढ़े पांच बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1813 नए मामले आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. अब कुल संक्रमितों की संख्या 31787 हो गई है. इनमें से 1008 लोगों की मौत हुई है और 7797 मरीज ठीक हुए हैं. https://bit.ly/2Yetj7E 4. कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू को दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का एलान किया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी. https://bit.ly/2zH8uHX 5. केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य बना दिया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तुरंत एप डाउनलोड करना अनिवार्य बनाया गया है. इनमें वो कर्मचारी भी शामिल हैं जो कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. https://bit.ly/3bOiZXT अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget