एक्सप्लोरर

इरफान हबीब ने कहा- सरकार चाहें तो छीन सकती है मेरा पद

इरफान हबीब ने कहा है कि सरकार चाहे तो उन्हें उनके पद से हटा सकती है.

कन्नूर : वर्तमान में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ हुए 'विवाद' को लेकर घिरे हुए इतिहासकार इरफान हबीब ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार चाहे तो उनका पद छीन सकती है. हबीब ने मीडिया से बात करते हुए सोमवार को कहा, "वे चाहे तो एएमयू के इतिहास विभाग के प्रोफेसर पद से मुझे निकाल सकते हैं. साथ ही सेवामुक्त करने के अलावा भी अन्य पदों से चाहे तो हटा दें."

पिछले सप्ताह कन्नूर विश्वविद्यालय में 80 वें भारतीय इतिहास कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगया कि हबीब ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनके भाषण के दौरान उनके सुरक्षा सहयोगियों को एक तरफ धकेला और उनकी तरफ आने का प्रयास किया.

इतिहासकार ने कहा, "मैं 88 वर्ष का हूं और उनका एडीसी 35 वर्ष के करीब रहा होगा, मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं. सभी देख सकते हैं कि वहां क्या हुआ और यह सभी ने देखा भी है."

इस पूरे घटना क्रम के बाद केरल के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घटना के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की गई. इसके साथ लिखा गया, "श्री इरफान हबीब ने माननीय राज्यपाल के उद्घाटन भाषण को बाधित करने के साथ ही मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के हवाले से कहने के उनके अधिकार को चुनौती देते हुए उन्हें गोडसे का उद्धरण देने को कहा. इस अनुचित स्थिति में माननीय राज्यपाल को बचाने वाले उनके एडीसी और सुरक्षा अधिकारी को उन्होंने धक्का दिया."

राज्यपाल ने प्रोटोकॉल तोड़े जाने की इस घटना को गंभीरता से लिया और केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस को बुलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. खबरों के अनुसार, वह केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने पर विचार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Weather UPDATE: भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है आधा हिंदुस्तान, देरी से चल रही हैं 34 ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी की बेटी ‘नागरिकता’ को मिला जन्म प्रमाणपत्र सुशील मोदी का पीके पर निशाना, कहा- राजनीति को बाजार बनाने वाले गठबंधन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget