एक्सप्लोरर

IRCTC घोटाला: लालू यादव को बड़ा झटका, ईडी ने जब्त की तीन एकड़ जमीन

ईडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेडी) प्रमुख लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना में की गई पूछताछ के छह दिन बाद की गई है. ईडी के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एजेंसी ने मामले में तीन एकड़ का एक भूखंड जब्त किया है, जिसपर एक मॉल बनाया गया है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार पटना में स्थित तीन एकड़ जमीन शुक्रवार को जब्त कर लिया. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि लालू का यह भूखंड उनके और उनके परिवार के खिलाफ 2006 के आईआरसीटीसी होटल के ठेके में धन शोधन के मामले की जांच के संबंध में जब्त किया गया है.

ईडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेडी) प्रमुख लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना में की गई पूछताछ के छह दिन बाद की गई है. ईडी के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एजेंसी ने मामले में तीन एकड़ का एक भूखंड जब्त किया है, जिसपर एक मॉल बनाया गया है. इससे पहले वित्तीय मामलों की जांच एजेंसी ने लालू के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मामले में नई दिल्ली में दो बार पूछताछ की थी. ईडी ने उनसे 13 नवंबर और 10 अक्टूबर को पूछताछ की थी.

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच चल रही है. ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद 27 जुलाई को पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था और नकली कंपनियों के माध्यम से कथित तौर पर धन ट्रांस्फर करने को लेकर जांच की जा रही है.

आईआरसीटीसी के रांची और पुरी में स्थित दो होटलों का ठेका 2006 में एक निजी कंपनी को प्रदान करने में कथित तौर पर अनियमितता बरती जाने को लेकर सीबीआई ने पांच जुलाई को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. लालू यादव उस समय रेलमंत्री थे.

सीबीआई के मुताबिक, विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाले सुजाता होटल्स को दिए गए ठेके के बदले कथित तौर पर लालू और उनके परिवार को बिहार के प्रमुख स्थान पर भूखंड दिया गया था.

मामले में अहलूवालिया कांट्रैक्टर्स के प्रमोटर बिक्रमजीत सिह अहलूवालिया, जिनसे भी पूछताछ की गई है, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक पीके गोयल भी आरोपी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के TMC नेता कीर्ति आजाद, BCCI से क्या कहा?
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के कीर्ति आजाद
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget