एक्सप्लोरर

Prophet Row: ईरानी दूतावास का दावा, 'पैगंबर विवाद पर हुई बात, डोभाल ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा'

Iranian Embassy: ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि एनएसए अजीत डोभाल ने विश्वास दिलाया है कि पैगंबर विवाद पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय से ऐसा बयान नहीं आया है.

Iran Foreign Minister: ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन (Iran Foreign Minister) तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री का भारत दौरा (Indian Visit) ऐसे समय में हो रहा है जब पैंगबर (Prophet Mohammad) पर टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. इस मामले पर 13 इस्लामिक देश (Islamic Countries) एतराज जता चुके है जिसमें ईरान (Iran) भी शामिल है. इस लिहाज से ईरानी विदेश मंत्री का दिल्ली दौरा (Delhi Visit) अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) से भी मुलाकात की.

मुलाकात के बाद ईरान के दूतावास ने दावा किया है कि एनएसए डोभाल ने भरोसा दिया कि पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. ईरान के बयान में कहा गया है कि भारत सरकार दोषियों से इस तरह निपटेगी कि दूसरे लोगों को सबक मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह टिप्पणी करने वाले दोषियों से निपटने में भारतीय अधिकारियों के रुख से संतुष्ट हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान में इसका जिक्र तक नहीं

हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ऐसे किसी संवाद का जिक्र नहीं है. इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री के साथ बैठक हुई. बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. पैगम्बर साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर नाराजगी जताने के बावजूद अधिकतर इस्लामिक देश भारत के साथ संबधों में तनाव बढ़ाने के मूड में नहीं हैं. मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐतराज़ दर्ज कराने के बावजूद ईरान ने अपने विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बरकरार रखा है.

भारत सरकार सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान करती है

भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने अपने बयान में कहा है कि हमारी सभ्यतागत विरासत और विविधता में एकता की मजबूत सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप, भारत सरकार (Indian Government) सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान (Respect All Religion) करती है. अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं, लीबिया के विदेश मंत्रालय (Libia Foreign Ministry) ने एक बयान में अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और सहिष्णुता के मूल्यों को मजबूत करने और हिंसा व घृणा के कृत्यों को नकारने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में सीएम उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- इनकी वजह से देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी

ये भी पढ़ें: Prophet Row: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से अब सड़क पर संग्राम, जंतर-मंतर पर AIMIM का प्रदर्शन, हिंदू महासभा का समर्थन में मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget