एक्सप्लोरर

औरंगाबाद में सीएम उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- इनकी वजह से देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने कहा कि BJP नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणियों के कारण देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.

Uddhav Thackeray Rally: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणियों के कारण देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और अरब देशों ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत पर ‘‘माफी मांगने का दबाव डाला.’’ ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ रही है और (डॉलर के मुकाबले) रुपया कमजोर होता जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की चिंता है.

उन्होंने हाल में कश्मीर में हिंदुओं की लक्षित हत्या की घटनाओं को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के जरिये महाविकास आघाड़ी गठबंधन के नेताओं को प्रताड़ित करने के बजाय वहां (कश्मीर में) छापेमारी की जानी चाहिए. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया और अरब देशों ने हमारे देश को घुटनों पर ला दिया और माफी मांगने का दबाव डाला. इसके कारण क्या थे? भारत को माफी मांगनी पड़ी. देश ने क्या किया था? अपराध, बीजेपी और उसके प्रवक्ताओं ने किया है.’’

बीजेपी द्वारा बोले गए शब्द भारत का रुख नहीं- उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा, ‘‘बीजेपी प्रवक्ता या बीजेपी द्वारा बोले गए शब्द, किसी भी मुद्दे पर भारत का रुख नहीं हो सकते. बीजेपी प्रवक्ता द्वारा उपयोग किए गए शब्दों (पैगंबर मोहम्मद के लिए) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब की. इससे बीजेपी की नहीं बल्कि मेरे देश की छवि खराब हुई.’’ ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं (राषट्रीय स्वयंसेवक) संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें बीजेपी से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद थी, जैसा आज देखने को मिल रहा है.’’

शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने अपने भाषण के दौरान हिंदुत्व से लेकर महंगाई और बीजेपी प्रवक्ताओं के विवादित बयानों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. ठाकरे ने रैली के दौरान कहा, ‘‘महंगाई बढ़ रही है और (डॉलर के मुकाबले) रुपया कमजोर होता जा रहा है लेकिन हमारी चिंता ये है कि किस मस्जिद के नीचे शिवलिंग है, ताजमहल के नीचे क्या है, ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर क्या है?’’

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे के औरंगाबाद में दिए गए भाषण को कटाक्ष पूर्ण और बिना ठोस आधार वाला करार दिया. फडणवीस ने ठाकरे का नाम लिए बिना ट्वीट किया, ‘‘उन लोगों को देखना विरोधाभासी है जो दूसरों को ज्ञान देते हैं, लेकिन जब निर्णय लेने की बात आती है तो स्वयं इसका पालन नहीं करते हैं. महाराष्ट्र में ईंधन की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है.’’ बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘ किसानों से फसल के नुकसान के लिए भारी मुआवजा देने का वादा किया गया था लेकिन अब उसे भुलाया जा चुका है.’’

यह भी पढ़ेंL

Rajya Sabha Election 2022: सीएम उद्धव, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन विधायकों के साथ की बैठक, जानें- क्या हुई चर्चा

Maharashtra: झुग्गी-झोपड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डेडलाइन जारी, लापरवाही पर लगेगा भारी जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget