एक्सप्लोरर

Ebrahim Raisi Helicopter Crash: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश, PM मोदी ने जताई चिंता | अबतक के बड़े अपडेट्स

Ebrahim Raisi Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर दूर अजरबैजान की सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में क्रैश हुआ है. हालांकि, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है.

Ebrahim Raisi Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार (19 मई) को हादसे का शिकार हो गया. ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, अजरबैजान की सीमा के पास राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हालांकि, अभी तक ईरानी राष्ट्रपति का पता नहीं चल पाया है.

एक नजर डालते हैं हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक बड़े अपडेट्स पर.

  1. दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी रविवार (19, मई) को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध के उद्घाटन के लिए जा रहे थे. यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने मिलकर अरास नदी पर बनाया है. 
  2. ये हादसा ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर अजरबैजान की सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में हुआ है. राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर के अलावा दो और हेलीकॉप्टर भी थे, जिन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 
  3. ईरानी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति रईसी के साथ जो लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे, उनमें सैय्यद मोहम्मद-अली अल-हाशेम, तबरेज के जुमा व जमात और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का नाम सामने आया है.
  4. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सेना और बचावकर्मियों की टीम को भेजने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, खराब मौसम के कारण बचाव दल नहीं पहुंच पाया है. इसके अलावा सेना राष्ट्रपति रईसी का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ले रही है.
  5. ईरान के आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी के मुताबिक, खराब मौसम और कोहरे की वजह से राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी होगी. उन्होंने कहा कि मौसम की कठिन परिस्थितियों के कारण खोज एवं बचाव दल को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग सकता है.
  6. ईरान सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि हम कठिन और मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की अब तक कोई खबर नहीं मिल पाई है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रार्थना की अपील की है.
  7. ईरानी मीडिया का कहना है कि अगर राष्ट्रपति को इस हादसे में कुछ हो गया तो उनकी जगह उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर लेंगे. इसके बाद अगले 50 दिनों के भीतर नए चुनाव कराने होंगे.
  8. हेलीकॉप्टर हादसे के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने हाई लेवल बैठक बुलाई है. उन्होंने राष्ट्रपति रईसी के लिए दुआ भी की. उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों चिंता न करें, इस हादसे से सरकार के काम प्रभावित नहीं होंगे.
  9. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति रायसी की हेलीकॉप्टर के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.
  10. इस हादसे को लेकर अमेरिका भी नजर बनाए हुए है. राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रवक्ता कैरीन जीन-पियरे ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर हादसे के बारे में प्रेसिडेंट को अवगत कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Helicopter Crash: 'क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर', सांसद बोले- तलाशी अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget