एक्सप्लोरर

भारतीय बिना वीजा जा सकेंगे ईरान! इन शर्तों के साथ मिलेगी एंट्री, जानें क्यों जाननी जरूरी है ये खबर

Iran Visa-Free Travel: ईरान ने प‍िछले साल 2023 में पर्यटन को बढ़ावा देने के ल‍िए 33 देशों के नागरिकों के लिए कई वीजा बाध्यताएं समाप्‍त करने का ऐलान किया था. इसमें भारत भी शाम‍िल था.

Iran Visa-Free Travel facility for Indians: ईरानी सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए देश में वीजा-फ्री ट्रैवल की नई शर्तों की मंगलवार (6 फरवरी) को घोषणा की गई. ईरान सरकार ने 4 फरवरी से 4 शर्तों के साथ भारतीय नागरिकों के लिए वीजा समाप्त कर दिया है. अब यात्रियों को स‍िर्फ हवाई मार्ग से प्रवेश करने और ज्‍यादा से ज्‍यादा 15 दिनों तक रहने की अनुमति होगी.  

दरअसल, प‍िछले साल द‍िसंबर माह में ईरान ने टूर‍िज्‍म को बढ़ावा देने के ल‍िए 33 देशों के नागरिकों के लिए कई वीजा बाध्यताएं समाप्‍त करने का ऐलान किया था. ईरान सरकार ने जिन देशों के नागरिकों के लिए यह वीजा बाध्यताएं समाप्‍त की थीं, उनमें भारत के अलावा रूस, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, ब्राजील और मैक्सिको समेत कुल 33 देश शाम‍िल थे. 

ईरान के संस्कृति मंत्री, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री एजातुल्ला जारगामी का भी कहना था क‍ि इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना रहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी नागरिक ईरान घूमने आ सकें.  

स‍िर्फ 15 दिनों तक ठहरने की होगी अनुमत‍ि

ईरानी सरकार ने अब अपनी वीजा-फ्री ट्रैवल की नई शर्तों को लेकर ताजा बयान जारी क‍िया है. ईरानी दूतावास ने कहा क‍ि सरकार ने 4 फरवरी से 4 शर्तों के अंतर्गत भारतीय नागरिकों के लिए वीजा समाप्त कर दिया है. ईरान सरकार का कहना है क‍ि साधारण पासपोर्ट वाले भारतीयों को हर 6 माह में एक बार बिना वीजा के ईरान में एंट्री करने की इजाजत दी जाएगी, जिसमें केवल अधिकतम 15 दिनों तक ठहरने की अनुमत‍ि होगी. इस अवध‍ि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा.  

खासतौर पर वीजा समाप्‍त‍ि के न‍ियम हवाई मार्ग से ईरान में प्रवेश करने वाले भारतीयों नागर‍िकों पर ही लागू होते हैं. यह भी केवल घूमने फ‍िरने के ल‍िहाज से ईरान जाने वाले भारतीयों पर ही लागू होते हैं. 

भारत में ईरानी मिशनों से वीजा प्राप्त करना जरूरी

बयान में यह भी कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक ईरान में लंबे समय तक स्‍टे करना चाहते हैं और 6 महीने के अंदर कई बार एंट्री करते हैं या फ‍िर अन्‍य प्रकार के वीजा की जरूरत होती है, उनको भारत में ईरानी मिशनों से आवश्यक वीजा प्राप्त करना जरूरी होगा. 

भारत से ईरान जाने वाले यात्रियों की संख्‍या 25 फीसदी का इजाफा

विश्व पर्यटन संगठन के आंकड़ों पर गौर की जाए तो साल 2022 के दौरान ईरान में विदेशी टूर‍िस्‍ट बड़ी संख्‍या में पहुंचा. 2021 की तुलना में 2022 में विदेशी टूर‍िस्‍ट 315 फीसदी बढ़ा है.  आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में लगभग 4.1 मिलियन पर्यटक ईरान आए, जो साल 2021 में केवल 990,000 विदेशी टूर‍िस्‍ट ईरान आए थे जबक‍ि यह संख्‍या 2022 में करीब  4.1 मिलियन र‍िकॉर्ड की गई. द‍िसबंर 2023 में भारत से ईरान जाने वाले यात्रियों की संख्‍या में भी करीब 25 फीसदी ज्‍यादा की 'उल्लेखनीय वृद्धि' दर्ज की गई थी.  

यह भी पढ़ें: भारत-म्यांमार बॉर्डर की होगी फेंसिंग, 1643 KM तक बंधेंगी कटीली तारें, गश्त के लिए बनेगा ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget