एक्सप्लोरर

Exclusive: चाबहार को जोड़ती जाहेदान रेल परियोजना में ईरान ने फिलहाल भारतीय मदद से किया किनारा

ईरान ने चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को भारतीय मदद की बजाए फिलहाल खुद आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि, ईरान इसमें भारतीय रेल कंपनी इरकॉन की मदद ले सकता है.

नई दिल्ली: ईरान में चाबहार बंदरगाह के ज़रिए अफगानिस्तान को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना में भारत को झटका लगा है. ईरान ने चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को भारतीय मदद की बजाए फिलहाल खुद आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि, ईरान ने फिलहाल इस योजना में भारतीय रेल कंपनी इरकॉन के लिए भागीदारी के दरवाजे खुले रखे हैं.

इस फैसले की तस्दीक करते हुए ईरान के उच्च पदस्थ राजनयिक सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि इस महत्वपूर्ण ढांचागत परियोजना में आत्मनिर्भरता लाने के लिए इस रेल लिंक को स्वयं पूरा करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, इस बाबत भारत और ईरान के बीच हुआ समझौता बरकरार है. ऐसे में भारतीय रेल कंपनी इरकॉन की भागीदारी की संभावनाएं खुली हुई हैं.

40 करोड़ डॉलर की लागत की है ये परियोजना

महत्वपूर्ण है कि बीते दिनों ईरान के परिवहन और शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्लामी ने चाबहार से जाहेदान तक जाने वाली 628 कमी लंबी रेल लाइन का काम का उद्घाटन किया. सूत्रों के मुताबिक करीब 40 करोड़ डॉलर की लागत वाली इस परियोजना का काम अब ईरानी राष्ट्रीय विकास बोर्ड की मदद से पूरा किया जाएगा. गौरतलब है कि पूर्व में चाबहार परियोजना से जुड़े इस काम को भारत की मदद से पूरा किया जाना था.

ईरान का यह फैसला ऐसे समय आया है जब चीन के साथ उसका करीब 400 अरब डॉलर का व्यापक व्यापार और सैन्य सहयोग समझौता हुआ है. अभी ईरान ने इस काम में किसी चीनी भागीदार को शामिल करने का तो कोई संकेत नहीं दिया है. लेकिन ईरान और अफगानिस्तान के बीच अपनी कनेक्टिविटी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की भारतीय कोशिशों को झटका जरूर लगा है. माना जा रहा है कि इस बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण निवेश धनराशि को ईरान तक पहुंचाने में आ रही दिक्कतें भी हैं.

हालांकि, गत 12 जुलाई को ईरान के व्यापार संवर्धन संगठन के प्रमुख हामिद जदबूम ने तेहरान में भारतीय राजदूत गद्दाम धर्मेंद्र से मुलाकात की थी, जिसमें क्षेत्रीय रोड और रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग एक प्रमुख मुद्दा था. दोनों देशों के बीच कारोबार के मुद्दों पर संयुक्त समूह की बैठक भी अगले कुछ दिनों में होनी है.

चाहबहार परियोजना भारत के लिए खासी रणनीतिक अहमियत रखती है. इसके सहारे भारत की कोशिश न केवल अफगानिस्तान बल्कि उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान आदि मध्यएशियाई देशों तक अपनी कारोबारी पहुंच बनाने की है. भारत ने अफगानिस्तान में डेलाराम जारांश का रोड इसी कनेक्टिविटी परियोजना के तहत बनाया था. चाबहार का बंदरगाह, जाहेदान के रास्ते अफगानिस्तान के जारांश को जोड़ता है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: कांग्रेस ने कहा- सचिन पायलट BJP की साजिश में फंस गए, उन्होंने सरकार गिराने की साजिश रची

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटाया गया, पढ़ें दस बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget