एक्सप्लोरर

24 घंटे में निर्भया केस सुलझाने वाली IPS अधिकारी छाया शर्मा की दिल्ली पुलिस में वापसी, इस पद पर हुई नियुक्ति

IPS officer Chhaya Sharma Posting: छाया शर्मा, फिलहाल केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं.

IPS officer Chhaya Sharma Posting In Delhi Police: साल 2012 में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की जांच अधिकारी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी छाया शर्मा को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है. शर्मा, फिलहाल केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं. दिल्ली पुलिस में उनकी नियुक्ति का आदेश मंगलवार को जारी किया गया है.

7 अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश
छाया शर्मा के साथ ही उनके पति विवेक किशोर का भी दिल्ली पुलिस में तबादला किया गया है. विवेक किशोर भी आईपीएस अधिकारी हैं, जो अब ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर का पदभार संभालेंगे. गृह मंत्रालय की अनुशंसा के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 7 अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी किया.

1999 बैच की IPS अधिकारी हैं छाया शर्मा
इसी आदेश में सेंट्रल डेप्युटेशन से लौटीं आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा और उनके पति विवेक किशोर को नया पदभार दिया गया है. बता दें कि छाया शर्मा, 1999 बैच की IPS अधिकारी हैं. निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की जांच में छाया शर्मा की अहम भूमिका रही थी. उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही यह केस सुलझा दिया था.

छाया शर्मा की पोस्टिंग्स
अप्रैल-2013 में छाया शर्मा को प्रमोट करके डीआईजी रैंक पर मिजोरम भेज दिया गया था, जहां उन्होंने सीआईडी का कामकाज संभाला. फिर दो साल बाद उन्हें सेंट्रल डेप्युटेशन पर दिल्ली लाया गया और मानवाधिकार आयोग में डीआईजी इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी दी गई. इसके 5 साल बाद जुलाई 2020 में उन्हें सीवीसी में डायरेक्टर बनाया गया था.

और किसे-किसे नई पोस्टिंग मिली?
सीवीसी में डायरेक्टर पद पर काम करने के बाद अब उनकी दिल्ली पुलिस में वापसी हुई है. इन दोनों के अलावा रजनीश गुप्ता को स्पेशल ब्रांच में, सुमन गोयल को सेंट्रल रेंज का और वीनू बंसल को नॉर्दर्न रेंज का एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है. विजिलेंस ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर रवींद्र कुमार पांडे को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संजय त्यागी को आईजीआई एयरपोर्ट का डीसीपी नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें-

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget