एक्सप्लोरर

IPS A Koan: 11 महीने बाद IPS कोआन को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बहाल, गोवा के क्लब में उस रात जो हुआ वो हैरान कर देगा

गोवा के एक क्लब में महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले IPS ऑफिसर डॉ. ए. कोआन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बहाल कर दिया है. सरकार ने उनका अंडमान और निकोबार में ट्रांसफर किया है. 

IPS A Koan Case: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा के एक क्लब में महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले IPS ऑफिसर डॉ. ए. कोआन को करीब 11 महीनों बाद बड़ी राहत दी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ. ए. कोआन को बहाल कर दिया जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें अंडमान और निकोबार में ट्रांसफर कर दिया. महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 अगस्त 2023 को उन्हें निलंबित कर दिया था. राष्ट्रपति का निलंबन रद्द होने के बाद ही गृह मंत्रालय एक्शन मोड में आया और IPS ऑफिसर डॉ. ए. कोआन की तैनाती का आदेश जारी कर दिया.

अधिकारी के मामले में गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर एक रिपोर्ट दायर की थी जिसमें नॉर्थ गोवा के एक क्लब में महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार की बात का साफतौर पर जिक्र किया गया था. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

क्या था मामला?
रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल गोवा के बागा-कलंगुट बीच स्थित एक नाइट क्लब में सुबह के करीब चार बजे एक महिला टूरिस्ट अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी और उसी दौरान IPS ऑफिसर डॉ. ए. कोआन की किसी बात को लेकर महिला से कहासुनी हो गई. बताया गया कि मामला इस हद तक बढ़ गया कि महिला ने उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया जिसके बाद क्लब में जमकर हंगामा हुआ. महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए IPS अधिकारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. 

कौन हैं IPS ऑफिसर डॉ. ए. कोआन?
डॉ. ए. कोआन AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के IPS ऑफिसर हैं जो दिल्ली पुलिस में डीपीसी, ट्रैफिक और एडिशन डीसी ट्रैफिक भी रह चुके हैं. जांच में ये पाया गया कि उनके खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है और न ही कोई न्यायिक जांच लंबित है. इन दोनों ही मुद्दों का भी उनकी बहाली में अहम योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने गोवा को लेकर अमित शाह से कर दी ये मांग, जानें माजरा क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget