एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने गोवा को लेकर अमित शाह से कर दी ये मांग, जानें माजरा क्या है?

Goa Politics: मकान को ढहाये जाने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल की अगुवाई में इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू करवायी है.

Congress Demands Amit Shah: गोवा के विपक्षी दलों ने शुक्रवार (28 जून) को मांग की कि पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह को उत्तरी गोवा के अस्सागाओ में अनधिकृत रूप से एक मकान को आंशिक तौर पर ढहाने में उनकी संलिप्तता को लेकर बर्खास्त किया जाए. पुलिस महानिदेशक पर अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस मामले की न्यायिक जांच कराने और जसपाल सिंह को उनके पद से हटाने की मांग की.

आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के पुलिस प्रमुख और राज्य सरकार को निशाना बनाया. अस्सागाओ के एक मंजिले मकान की मालकिन प्रिंसा अगरवाडेकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि पिछले शनिवार को अज्ञात लोगों ने उनके मकान को आंशिक रूप से ढ़हा दिया. उनके पति प्रदीप और बेटे प्रिंस को अगवा कर लिया गया था. पुलिस ने बाद में पणजी से अरशद ख्वाजा (51) को गिरफ्तार किया, जिसने इस संपत्ति का मालिक और बुलडोजर का चालक होने का दावा किया.

मकान ढहाने को लेकर बवाल 

विपक्षी दलों ने शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि जांच के निष्कर्षों में इस मामले में राज्य के डीजीपी जसपाल सिंह की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है. इस खबर में दावा किया गया है कि अंजुना थाने के निरीक्षक प्रशील देसाई ने प्रदेश के मुख्य सचिव को सूचित किया कि जब पिछले सप्ताह उन्होंने इस मकान को गिराये जाने से रोका था, तब पुलिस महानिदेशक उनपर चिल्लाये थे.

बीजेपी पर लगाया भ्रस्टाचार का आरोप

मकान को ढहाये जाने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल की अगुवाई में इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू करवायी है. विपक्ष के नेता युरी अलेमाओ ने संवाददाताओं से कहा कि डीजीपी की संलिप्तता ‘‘इस पूरे मामले का बस छोटा सा हिस्सा है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ भाजपा से लेकर डीजीपी तक के संबंधों की जांच की जरूरत है. यह खुला रहस्य है कि भाजपा भू और रियल एस्टेट माफिया को संरक्षण देती है.’’

गृह मंत्री अमित शाह से की अपील

उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री सावंत इस मुद्दे पर मीडिया के प्रश्नों को क्यों टाल रहे हैं. उन्होंने हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज से इस मामले की जांच की मांग की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि अंजुना पुलिस का खुलासा इस बात से पर्दा हटाता है कि कैसे पुलिस महानिदेशक ने एक अवैध कृत्य में एक बाहरी व्यक्ति को बचाने के लिए अपने पद का दुरूपयोग किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अस्सागाओ मकान तोड़फोड़ मामले में डीजीपी की संलिप्तता को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने का आग्रह करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब सबसे ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति ही अपने अधीनस्थों पर दबाव डालता हो, तो पुलिस विभाग के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से काम करने की उम्मीद हम कैसे कर सकते हैं?’’

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा तेजी से विकास? सीएम साय ने बताया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget