एक्सप्लोरर

IPL 2021 Suspended: IPL पर कोरोना की मार, इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड

IPL 2021 स्थगित कर दिया गया है. यह घोषणा कई खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गयी है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी एबीपी न्यूज से ये बात कंफर्म की है.

लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, 'टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है. हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है.' बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या इस साल हमें आईपीएल आयोजन के लिए कोई उपयुक्त समय मिल सकता है. यह सितंबर हो सकता है लेकिन अभी यह केवल कयास होंगे. अभी की स्थिति यह है कि हम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर रहे हैं.’’

सूत्रों से जानकारी मिली है कि विदेशी सहित सभी खिलाड़ी बबल में ही रहेंगे. वो घर नहीं जाएंगे. बीसीसीआई ये जांचने की कोशिश कर रहा है कि कोरोना से बचाव के साथ क्या खिलाड़ियों को 2-3 जून तक बायो बबल में रखा जा सकता है या नहीं. इसके लिए उन्हें एक हफ्ते या उससे अधिक समय लगेगा. इसलिए तब तक के लिए यह सीजन निलंबित है.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया था. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती का परीक्षण पॉजिटिव आया था.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget