एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः बीजेपी में अंदरूनी घमासान आया सामने, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 'मेगाभर्ती' की वजह से पार्टी को पहुंचा नुकसान

पुणे के पास पिम्परी चिंचवड़ में एक समारोह के दौरान भाषण देते वक्त चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मेगाभर्ती की वजह से बीजेपी की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है.

मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी में विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बखेड़ा शुरू हो गया है. चुनाव में पिछले बार के मुकाबले मिली कम सीटों के लिए दूसरी पार्टी से आए लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने खुलेआम कहा कि दलबदलुओं के आने से बीजेपी की संस्कृति बिगड़ी है. उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी के निष्ठावान लोगों के बजाय बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने से उन्हें ठेस पहुंची है.

पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ में एक समारोह के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मेगाभर्ती की वजह से बीजेपी की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है.

मेगाभर्ती शब्द लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए लोगों के लिए किया जाता है. दलबदलुओं को बीजेपी में शामिल करने की रणनीति पर फण्डवीस की ही मानी जा रही है.

'दिल के करीब नेताओं को दिया गया टिकट'

पाटिल ने कहा कि चुनाव के टिकट दिये जाते वक्त पार्टी के करीब नेताओं के बजाए दिल के करीब रहे नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई. हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि उनका कटाक्ष पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर था.

उम्मीदवारों को चुनने में देवेंद्र फडणवीस की चली थी. कई सारे ऐसे दिग्गज नेताओं के टिकट काट दिए गए थे जो आने वाले वक्त में उनके विरोधी बन सकते थे. ऐसे नेताओं में विनोद तावड़े, एकनाथ खडसे और चंद्रशेखर बवनकुले का नाम प्रमुख हैं.

कई नेताओं का काटा गया था टिकट

चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान कई पुराने और निष्ठावान नेता जैसे प्रकाश मेहता और राज के पुरोहित के भी टिकट काट दिए गए. चुनाव नतीजा आने के बाद एकनाथ खडसे ने खुलकर देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था और फडणवीस पर खुद को साइडलाइन करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसकी शिकायत बीजेपी के आला नेतृत्व से भी की थी. परली से हारने वाली बीजेपी के उम्मीदवार पंकजा मुंडे भी फडणवीस से नाराज बताई जा रही थीं.

2014 विधनासभा चुनाव में बीजेपी को 122 सीटें मिली थी लेकिन बीते चुनाव में विधायकों की संख्या घटकर 105 रह गई. शिवसेना के साथ ना आने की वजह से बीजेपी सरकार नहीं बना सकी क्योंकि बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए थी.

20 बड़े नेता बीजेपी में हुए थे शामिल

चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्टियों से करीब 20 बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए थे जिनमें से 15 को टिकट दिया गया था. इन 15 में से 12 उम्मीदवार जीते थे. माना जाता है इन तमाम दलबदलू नेताओं को फडणवीस की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत बीजेपी में लाया गया था.

अब खबर आ रही है कि दल बदल कर कांग्रेस और एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए नेता फिर से एक बार अपनी पुरानी पार्टियों में जाने का मन बना रहे हैं. यहां सवाल यह है कि क्या कांग्रेस और एनसीपी इन्हें फिर से वापस लेंगे?

दूसरी ओर चंद्रकांत पाटिल का बयान ये संकेत देता है कि महाराष्ट्र बीजेपी में फडणवीस के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले वक्त में फडणवीस को पार्टी के भीतर अपना कद बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

दरभंगा: एनआरसी सर्वे के शक में भीड़ ने युवक को पीटा, बाल-बाल बची जान

CAA-NRC का डर: एमपी के नीमच में शासकीय योजनाओं के सर्वे में मुस्लिमों का दस्तावेज देने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget