एक्सप्लोरर

कमज़ोर दिल के बदले डॉक्टरों ने लगाया आर्टिफिशियल हार्ट, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान 

Health News: साल 2018 में ऑपेरशन के एक साल बाद ही हनी का दिल ठीक से काम करने लगा. लेकिन डॉक्टरों ने दो साल तक कृत्रिम दिल नहीं निकला, ताकि आगे कोई दिक्कत ना आए.

Health News: भारत में पहली बार ऐसा सफल ऑपेरशन हुआ है, जिसमें पूरी तरह कमज़ोर हो चुके दिल को कृत्रिम यानी आर्टिफीशियल हार्ट सपोर्ट दिया और बाद में मरीज का दिल जब पूरी तरह स्वस्थ हुआ तो आर्टिफिशियल हार्ट सिस्टम को उसके शरीर से निकाल दिया गया. डॉक्टरों की मानें तो ऐसा बहुत कम होता है, जब आर्टिफिशियल हार्ट सपोर्ट के बाद इंसानी दिल पूरी तरह स्वस्थ हुआ है.

56 साल के इराक के रहने वाले हनी मोहम्मद को साल 2018 में दिल की तकलीफ शुरू हुई. उनका दिल पहले से कमज़ोर हो गया था और तकलीफ बढ़ने लगी थी. ऑपेरशन से इसका इलाज नहीं हो सकता था इसलिए डॉक्टरों ने इन्हें पहले हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए कहा लेकिन हालात खराब होने लगी. डॉक्टरों ने सलाह दी आर्टिफिशियल हार्ट एक्सप्लेनेशन सर्जरी यानी LVAD की, जोकि मैग्नेटिक आधार पर दिल की तरह काम करता है और बैटरी से चलता है. जिसके बाद इनका सफल ऑपेरशन हुआ. लेकिन एक साल बाद इन्हें उस आर्टिफिशियल हार्ट की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि इनका दिल पहले की तरह अच्छा और स्वस्थ हो गया और इसे इनके शरीर से निकाल दिया गया. डॉक्टर भी इसे चमत्कार मान रहे हैं, क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि दिल पहले की तरह काम करने लगे और इस सिस्टम को निकाल दिया जाए.

साल 2018 में ऑपेरशन के एक साल बाद ही हनी का दिल ठीक से काम करने लगा. लेकिन डॉक्टरों ने दो साल तक कृत्रिम दिल नहीं निकला, ताकि आगे कोई दिक्कत ना आए. उसके बाद जब डॉक्टरों को तसल्ली हो गई कि सब ठीक है, तो इसे हनी के शरीर से निकाला गया. 

डॉक्टरों के मुताबिक दिल इंसान के शरीर का सबसे अहम हिस्सा है. इसमें किसी तरह की दिक्कत या तकलीफ होने पर ऑपेरशन या के कमजोर होने पर कृत्रिम दिल लगाया जाता है. लेकिन ऐसा करने के बाद दिल पहले की तरह काम करे ये बहुत कम देखा जाता है. फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ये भारत का पहला सफल केस है जहां कृत्रिम दिल लगाने के बाद उसको शरीर से निकाला गया है क्योंकि दिल अब पूरी तरह ठीक है. 

हनी पहले से स्वस्थ है और पूरी तरह फिट है. वो पहले की तरह चल फिर पाते हैं जो दिल की बीमारी होने की वजह से नहीं कर पाते थे. वहीं, इस बीच उनको एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने उनका इलाज करने वाले डॉ अजय कॉल पर रखा है.

ये तकनीक काफी महंगी है और इसमें काफी समय लगता है. वहीं इस दौरन लगातार कमर पर लगी बैटरी से इसे चार्ज करने की जरूरत होती है. फिलहाल हनी मोहम्मद बिल्कुल तंदरुस्त हैं और उनका दिल अच्छे से काम कर रहा है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि ये तकनीक आगे और लोगों की जान बचाने में कामयाब होगी. हालांकि अभी इसके काफी पैसे लगते हैं, लेकिन इसके कम होने की आगे संभावना है.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget