एक्सप्लोरर

राहुल-प्रियंका की करीबी सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ कर टीएमसी में शामिल होने की इनसाइड स्टोरी

सुष्मिता देव ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम अपने इस्तीफे में सुष्मिता ने मौके देने और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस को अलविदा कह सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रही हैं. सूत्रों का दावा है तृणमूल में शामिल होने के बाद सुष्मिता त्रिपुरा की प्रभारी बन सकती हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. त्रिपुरा में बड़ी संख्या बांग्ला भाषी आबादी रहती है और इसीलिए टीएमसी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. असम राज्य से आने वाली और मूल रूप से बंगाली सुष्मिता देव के पिता स्वर्गीय संतोष मोहन देव पांच बार सिलचर सीट के अलावा दो बार त्रिपुरा पश्चिम सीट से भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.  

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम अपने इस्तीफे में सुष्मिता ने मौके देने और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है और साथ ही अगली पारी के लिए शुभकामनाएं मांगी. 

2014 में सिलचर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली सुष्मिता देव काफी समय से कांग्रेस में असहज चल रही थीं. इसकी एक बड़ी वजह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है. कांग्रेस ने इसका विरोध किया. लेकिन सुष्मिता असम के जिस बराक वैली इलाके से आती हैं वहां के बंगाली हिन्दू इस कानून के पक्ष में थे. सुष्मिता देव के लिए आगे कुंआ पीछे खाई वाली स्थिति हो गई थी. 

कुछ महीनों पहले विधानसभा चुनाव के समय एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन में सीटों के बंटवारे से नाराज सुष्मिता ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी. हालांकि तब उन्हें मना लिया गया था. पिछले हफ्ते सुष्मिता देव असम कांग्रेस की नई टीम के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने गई थीं. कुछ दिनों पहले उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी जब राहुल श्रीनगर से लौट रहे थे. 

सुष्मिता देव का कांग्रेस छोड़ना राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका है. सुष्मिता को राहुल का करीबी समझा जाता था. राहुल गांधी ने ही उन्हें महिला कांग्रेस की कमान दी थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी के बाद अब कांग्रेस छोड़ने वाले युवा नेताओं में सुष्मिता देव का नाम भी शामिल हो गया है. सुष्मिता देव को प्रियंका गांधी के करीब भी माना जाता था. बीते लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी उनके लिए प्रचार करने सिलचर पहुंची थीं.

पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही टीएमसी में शामिल होकर सुष्मिता बराक वैली में ममता बनर्जी के सहारे बंगाली पहचान की राजनीति को मजबूत करने की कोशिश करेंगी. ममता ने असम में एनआरसी का विरोध किया था जिससे असम की बंगाली आबादी प्रभावित है. टीएमसी में शामिल होने से बराक वैली में भले ही सुष्मिता के पांव जम जाएं लेकिन असम के अन्य इलाकों में उन्हें मुश्किल होगी. उससे भी पहले उन्हें त्रिपुरा में अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-
काबुल से 129 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान, वापस आए लोगों ने ABP न्यूज से बयां किया दर्द

अफगानिस्तान: तख्तापलट के बाद सबसे बड़ा सवाल- कौन होगा तालिबान का चेहरा? रेस में सबसे आगे यह चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget