एक्सप्लोरर

INS Ranvir Blast: INS रणवीर में तीन साल पुराने विस्फोट मामले में खुलासा, गलत गैस भरने के कारण हुआ था हादसा; कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

INS Ranvir Blast: जनवरी 2022 में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर के एसी कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया था. इस मामले में अब FIR दर्ज हुई है.

INS Ranvir Blast: साल 2022 में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर पर हुए विस्फोट में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे. इस घटना के संबंध में अब 3 साल बाद कोलाबा पुलिस ने उस युद्धपोत पर गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सूत्रों ने बताया कि यह मामला भारतीय नौसेना के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. नौसेना की जांच बोर्ड ने जांच के दौरान पाया कि गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी ने फ्रीऑन कंडेंसर में आवश्यक R22 गैस के बजाय Freon R152a गैस की आपूर्ति की थी, जिससे जहाज के एसी कंपार्टमेंट में विस्फोट हुआ.

यह विस्फोट 18 जनवरी 2022 को करीब शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच हुआ था, जब युद्धपोत डॉक पर था. उस समय, आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसैनिक कमान से नवंबर 2021 से क्रॉस-कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और अपने बेस पर लौटने वाला था.

लेफ्टिनेंट कमांडर की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बताया कि यह मामला लेफ्टिनेंट कमांडर की शिकायत पर दर्ज किया गया, जो 2022 में जहाज पर सहायक इंजीनियर थे. लेफ्टिनेंट कमांडर ने अपनी शिकायत में बताया कि जब जहाज में विस्फोट हुआ, तो वे इंजन रूम में थे. जांच के दौरान, यह पता चला कि विस्फोट एसी कंपार्टमेंट में हुआ था, जहां एसी प्लांट को दो महीने से मेंटेनेंस के लिए बंद रखा गया था.

इस घटना से पहले, संपूर्ण गैस को एसी प्लांट के कंडेंसर में इकट्ठा किया गया था और सभी कंडेंसर वाल्व बंद थे. इसके अलावा, उस कंपार्टमेंट में कोई अन्य मशीनरी नहीं थी, जो विस्फोट का कारण बन सकती थी.

रिपोर्ट में सामने आई विस्फोट की वजह
इस मामले में एक जांच बोर्ड गठित किया गया. फ्रीऑन कंडेंसर से गैस के सैम्पल जांच के लिए सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव्स एंड एनवायर्नमेंटल सेफ्टी (CFEES), डीआरडीओ (नई दिल्ली), और आईआईटी पवई (मुंबई) को भेजे गए. जांच के बाद जो रिपोर्ट आई उसमे पता चला कि कंडेंसर में फ्रीऑन R152a गैस थी, जबकि इसमें फ्रीऑन R22 गैस होनी चाहिए थी. अजय एयर प्रोडक्ट्स (प्रा.) लि. के पास गैस की आपूर्ति का ठेका था. बता दें कि विस्फोट के समय तीन नौसैनिक एसी कंपार्टमेंट के ऊपर स्थित यूनिट में मौजूद थे. कृष्ण कुमार (MCPO I), सुरिंदर कुमार (MCPO II) और एके सिंह (MCPO II) की इस हादसे में मौत हो गई थी. 

 

यह भी पढ़ें...

Supreme Court on Bulldozer: योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट भयंकर नाराज, कहा- याद है अनुच्छेद 21, बनाने पड़ेंगे मकान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget