एक्सप्लोरर

Pathaan Housefull: कश्मीर में पठान का धमाका, 32 साल बाद सिनेमा हॉल में दिखा हाउसफुल का साइन, शाहरुख खान को कहा ThankU

Pathaan Housefull Show: फिल्म पठान कश्मीर घाटी में भी दर्शकों को सिनेमाघर में खींचने में सफल हुई है. दावा किया जा रहा है कि 32 साल बाद घाटी ने हाउसफुल का साइन देखा है.

Pathaan Movie Brings Housefull Sign Back in Kashmir Valley: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म 'पठान' (Pathaan Movie) ने कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में वो कमाल कर दिया है, जिसका इंतजार 32 साल से हो रहा था. 

कश्मीर घाटी के सिनेमा हॉल में 'हाउसफुल' (Housefull) का साइन 32 साल बाद लौटा है. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मशहूर मल्टीप्लेक्स चैन INOX Leisure Ltd ने ऐसा दावा किया है. इसी के साथ आईनॉक्स ने शाहरुख खान को धन्यवाद कहा है.

हाउसफुल को लेकर INOX ने दी ये जानकारी

INOX के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा गया, ''आज, देश में पठान उन्माद के साथ, हम 32 साल बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं. धन्यवाद शाहरुख खान.''

इतनी रही 'पठान' की पहले दिन की कमाई

शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ के साथ कई महीने बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है और फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को कहा कि फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 106 करोड़ रुपये की कमाई की है. यशराज फिल्म्स (YRF) के अनुसार, घरेलू स्तर पर फिल्म की पहले दिन की कुल आय 55 करोड़ रुपये रही जो उनके मुताबिक ‘‘किसी हिंदी फिल्म की पहले दिन की सर्वाधिक कमाई है.’’ वहीं, डब संस्करणों से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है. वहीं, मूवी क्रिटिक तरन आदर्श के मुताबिक, भारत में रिलीज के दूसरे दिन रात दस बजे तक पठान फिल्म ने कुल 31.60 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘पठान’ को बुधवार (25 जनवरी) को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया गया.

फिल्म ने बनाए ये रिकॉर्ड

फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर विरोध का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन यह चार साल से अधिक अंतराल के बाद शाहरुख के लिए अच्छी वापसी मानी जा रही है. इससे पहले उन्होंने 2018 में ‘जीरो’ में काम किया था. यशराज फिल्म्स ने कहा कि ‘पठान’ ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिनमें ‘‘भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में सर्वकालिक हिंदी रिलीज’’ और ‘‘गैर-अवकाश वाले दिन रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करना’’ शामिल है.

'यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन'

निर्माण कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई शाहरुख खान के साथ ही अन्य कलाकारों जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और वाईआरएफ के करियर में भी सबसे अधिक है. यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन है और हम ‘पठान’ के लिए दुनियाभर में बरस रहे प्यार और सराहना को देखकर अभिभूत हैं.’’

देश के 5000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है फिल्म

फिल्म को बुधवार को देशभर के 5,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म की अग्रिम बुकिंग को लेकर उत्साहजनक नतीजे सामने आने के बाद यशराज फिल्म्स ने बुधवार को कहा कि उसने देशभर में देर रात 12:30 बजे एक और शो शामिल किया है. फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म को लेकर दर्शकों की अच्छी मांग को देखते हुए इसे 300 और सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जबरदस्त जलवा, दूसरे दिन 'पठान' ने कर ली इतने करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget