एक्सप्लोरर

इंदु मल्होत्रा बनीं सुप्रीम कोर्ट की जज, CJI ने दिलाई शपथ, 68 साल में सातवीं महिला जज

वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह कल चीफ जस्टिस की कोर्ट में पेश हुईं और इंदु मल्होत्रा की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की. कोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी.

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील रहीं इंदु मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट की जज बन गई हैं, आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने उन्हें सभी जजों की मौजूदगी में शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में वे सातवीं महिला जज हैं. इसके साथ ही वकील से जज बनने वाली पहली महिला भी हैं.

इंदु मल्होत्रा से पहले जस्टिस फातिमा बीवी, सुजाता मनोहर, रुमा पाल, ज्ञान सुधा मिश्रा, रंजना देसाई और आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं. ये सभी महिलाएं हाई कोर्ट जज थीं. इंदु मल्होत्रा से पहले सुप्रीम कोर्ट के 24 जजों में केवल एक ही महिला जज आर भानुमति थीं.

विवादों में घिरी रही नियुक्ति इंदु मल्होत्रा और उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश 11 जनवरी को सरकार को भेजी गई थी. लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम की सिफारिश को तीन महीने तक लंबित रखा.

इस तरह सिफारिश लंबित रखे जाने पर सुप्रीम कोर्ट के जजों में नाराजगी थी. सुप्रीम कोर्ट के जज कुरियन जोसफ ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिख कर चिंता भी जताई थी. आखिरकार, आज सरकार ने सिर्फ इंदु मल्होत्रा को जज बनाने की अधिसूचना जारी कर दी. के एम जोसफ के नाम की सिफारिश कॉलेजियम के पास वापस भेज दी.

शपथ रोकने की मांग खारिज कल  दोपहर 2 बजे वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह चीफ जस्टिस की कोर्ट में पेश हुईं और इंदु मल्होत्रा की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, "सरकार को दोनों नाम मंज़ूर करने चाहिए थे या दोनों को कॉलिजियम के पास दोबारा विचार के लिए भेजना चाहिए था."

कोर्ट ने शपथ रोकने की मांग पर हैरानी जताते हुए कहा, "किसी जज को शपथ लेने से रोक देने की मांग अविश्वसनीय और अकल्पनीय है. हम हैरान हैं कि आपने ऐसी मांग की." कोर्ट ने कहा, "कई बार एक हाई कोर्ट के लिए 30 नाम की सिफारिश की जाती है. सरकार 22 को जज बनाती है. 8 नाम कॉलेजियम के पास दोबारा विचार के लिए भेजे जाते हैं. क्या आप ये कहना चाहती हैं कि 8 के चलते 22 की नियुक्ति रोक दी जाए?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget