इंदौरः सेल्फी लेने के चक्कर में एक और जान गई, घाटी में गिरने से हुई महिला की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला को सेल्फी लेना काफी महंगा पड़ गया. सेल्फी लेने के दौरान महिला का पैर फिसलने के कारण वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. जिसके कारण हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

इंदौर: सेल्फी लेने के कारण अक्सर कई लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. जिसमें ज्यादातर मामलों में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आया है, जहां पिकनिक पर गई एक महिला सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई.
दरअसल इंदौर में रहने वाले दंपति पिकनिक मनाने के लिए ओंकारेश्वर जा रहे थे. जिस दौरान रास्ते में वह मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच फोटो लेने के लिए रुके. जहां एक पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति-पत्नी अपनी तस्वीर ले रहे थे. जिस दौरान महिला का पैर फिसलने के कारण वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. जिसके कारण हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने गहरी खाई में उतर कर तकरीबन चार घंटे की खोजबीन के बाद महिला के शव को बाहर निकाल लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडलेश्वर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
वहीं पति विकास बाहेती का कहना है कि उन्होंने कुछ तस्वीरें ली थी. जिसके बाद भी उनकी पत्नी नीतू उनसे और तस्वीरें लेने की जिद कर रही थी.
इसे भी पढ़ेंः BPO नियमों को उदार बनाए जाने के बाद PM मोदी बोले- सरकार भारत को तकनीकी केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध
भारत-चीन के बीच 8वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत आज, अबतक नहीं निकला कोई नतीजा























