एक्सप्लोरर

Indore: शिफ्ट खत्म होते ही ऑफिस का सिस्टम कहेगा 'प्लीज गो होम...' इस IT कंपनी ने लागू किया ये नियम

Indore Based IT Company: इंदौर की एक आईटी कंपनी ने एक ऑटोमैटेड सिस्टम लागू किया है जो कर्मचारियों की शिफ्ट का वक्त खत्म होते ही उनके कंप्यूटर सिस्टम को बंद कर देता है.

Indore Based IT Company's Automated System: आप ऑफिस में शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि काश ऐसा हो कि आपका काम शिफ्ट ऑवर्स के अंदर ही खत्म हो जाए तो हम आपको बता रहे हैं कि हकीकत में ये हो रहा है. दरअसल इंदौर की एक आईटी कंपनी ने एक ऐसा ऑटोमैटेड सिस्टम अपने कर्मचारियों के लिए बनाया है जो उनकी शिफ्ट खत्म होते ही उनके कंप्यूटर सिस्टम को खुद बंद कर देता है.

सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर्स की ह्यूमन रिसोर्स विशेषज्ञ तन्वी खंडेलवाल (Tanvi Khandelwal) ने लिंक्डइन पर चेतावनी के साथ एक फोटो पोस्ट की है. इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी फर्म ने  स्वस्थ कामकाजी माहौल को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्मचारियों के ऑफिस  डेस्कटॉप में एक रिमाइंडर लगाया था.

क्या था रिमाइंडर में?

तन्वी खंडेलवाल के लिंक्डइन (LinkedIn) पर पोस्ट फोटो में लिखा था, "चेतावनी!!! आपकी शिफ्ट खत्म हो गई है. ऑफिस सिस्टम 10 मिनट में बंद हो जाएगा. कृपया घर जाएं!" तन्वी के मुताबिक फर्म के सभी कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने पर डेस्कटॉप पर ये मैसेज होता है.

अपनी पोस्ट में खंडेलवाल ने लिखा है कि जब आपका कंप्यूटर एक स्वस्थ कामकाजी माहौल को प्राथमिकता देता है, तो आपको "अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए किसी मंडे मोटिवेशन या फन फ्राइडे" की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "और यह हमारे ऑफिस की हकीकत है. हां, इस युग में हम लचीले काम के घंटे और खुशनुमा माहौल में यकीन करते हैं."

पोस्ट पर 37 लाख से अधिक रिएक्शन

तन्वी खंडेलवाल ने कुछ दिन पहले ही लिंक्डइन पर ये पोस्ट शेयर की थी. तब से इस पोस्ट पर 374,000 से अधिक लोग अपनी रिएक्शन दे चुके हैं. यहीं नहीं इस पर अब-तक 6,700 से अधिक कॉमेंट भी आए हैं. कई लोगों ने आईटी फर्म सॉफ्टग्रिड की इस पहल की सराहना की.

वहीं कुछ का मानना था कि ये नियंत्रण में रखने वाला जैसा है. कई यूजर ने यह भी तर्क दिया कि इस कदम से कर्मचारियों पर काम के घंटों के साथ कठिन समय सीमा को पूरा करने के लिए बेकार का दबाव पैदा होगा, खासकर अगर काम के लिए ओवरटाइम की जरूरत हो.

एक यूजर ने लिखा, "सही वर्क कल्चर बनाने का एक अनोखा तरीका." वही एक ओर लिंक्डइन यूजर ने कहा, "यह उल्टा मनोविज्ञान है जो समय सीमा को जल्दी पूरा करने के लिए दबाव बनाएगा. हमें इंसान के व्यवहार को काबू करने से बचना चाहिए और कर्मचारियों को अपनी समय सीमा का प्रबंधन करने देना चाहिए."

ये भी पढ़ें: Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर ने ग्रीन बॉन्ड से जुटाए 721 करोड़ रुपये, अब इस काम में होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget