एक्सप्लोरर

Indigo Flights: इंडिगो के सैकड़ों कर्मचारियों ने बीमारी का बहाना बताकर क्यों ली छुट्टी, जानिए वजह

Indigo Employee Leave: इंडिगो एयरलाइन्स को लेकर बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सैकड़ों कर्मचारियों ने एक साथ बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली कारणवश उड़ानों में देरी हुई.

Indigo Airlines: इंडिगो एयरलाइन्स (Indigo Airliens) को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब उसके सैकड़ों कर्मचारियों ने बीमारी का बहाना बनाकर एकसाथ छुट्टी ले ली. इस वजह से कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर सकीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. एक दिन में इतनी उड़ानों में देरी की वजह से DGCA ने एयरलाइन से इसके पीछे की वजह पूछी, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि केबिन कू के कई मेंबर्स (Cabin Crew Members) ने बीमार होने के कारण छुट्टी ले ली थी. ऐसे में फ्लाइट्स टेक ऑफ करने में काफी देरी हुई.

कर्मचारियों द्वारा बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेकर दूसरी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना आम बात है. मगर, इंडिगो कंपनी में हुई घटना काफी चौंकाने वाली और मजेदार है. यहां एक ही दिन सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने कोई न कोई बहाना बनाकर छुट्टी ले ली. इस वजह से कंपनी का काम प्रभावित हो गया. इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से 55 प्रतिशत उड़ानों में शनिवार को देरी हुई. जानकारी के मुताबिक, चालक दल के सदस्य बीमार होने के नाम पर छुट्टी लेकर एअर इंडिया (एआई) में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने चले गए थे.

केवल 45 प्रतिशत उड़ाने समय पर

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को इंडिगो की केवल 45 फीसदी उड़ानें समय पर संचालित हो पाईं. 55 प्रतिशत फ्लाइट देर से गंतव्य तक पहुंची. इसकी तुलना में शनिवार को एअर इंडिया, स्पाइसजेट, विस्तारा, गो फर्स्ट और एअर एशिया इंडिया की क्रमशः 77.1 फीसदी, 80.4 फीसदी, 86.3 फीसदी, 88 फीसदी और 92.3 फीसदी उड़ानों का परिचालन अपने तयशुदा वक्त पर हुआ.

छुट्टी लेकर कर्मचारी दे रहे इंटरव्यू

कंपनी सूत्रों की मानें तो बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमार छुट्टी ली और एयर इंडिया के भर्ती अभियान के लिए चले गए. एयर इंडिया के भर्ती अभियान का दूसरा चरण शनिवार को आयोजित किया गया था और बीमार छुट्टी लेने वाले इंडिगो के अधिकांश केबिन क्रू सदस्य इसके लिए गए थे.

कोरोना के समय से वेतन में कटौती

कोरोना महामारी (Corona) के दौरान, इंडिगो ने अपने पायलट के वेतन में 30 प्रतिशत तक की कटौती की थी. इस साल 1 अप्रैल को एयरलाइन (Airline) ने पायलटों (Pilot) के वेतन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी करने के अपने फैसले की घोषणा की थी. इसमें कहा गया है कि कोई व्यवधान नहीं होने की स्थिति में नवंबर से 6.5 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी लागू की जाएगी. हालांकि, पायलटों का एक वर्ग असंतुष्ट रहा और उसने हड़ताल आयोजित करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: Flight Offers: Spicejet अपने ग्राहकों को दे रहा है यह शानदार ऑफर! फ्लाइट बुकिंग पर मिलेगा 30% तक का डिस्काउंट

ये भी पढ़ें: Flight Offer: Go First एयरलाइन्स अपने कस्टमर्स को दे रहा यह शानदार ऑफर! घरेलू फ्लाइट्स पर मिल रही यह खास सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget