एक्सप्लोरर

IndiGo Flight Emergency Landing: हवा में था विमान, महिला की पहले बिगड़ी तबीयत फिर हो गई मौत! मुंबई में कराई गई इमजरेंसी लैंडिंग

Emergency landing of Flight: इंडिगो की मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में यात्रा कर रही 89 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर चिकलथाना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई, जहां उनकी मौत हो गई.

Emergency landing of IndiGo Flight: मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को कल रात यानी 6 अप्रैल की करीब 10 बजे मेडिकल इमरजेंसी के कारण छत्रपति संभाजीनगर के चिकलथाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट में सवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की 89 वर्षीय महिला यात्री सुषिला देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिससे विमान के पायलट ने तात्कालिक रूप से आपात लैंडिंग का फैसला लिया.

यात्री की स्थिति को गंभीर देख पायलेट ने तुरंत छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमित प्राप्त की. इसके बाद हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तैयार की गईं. कुछ ही समय बाद विमान ने चिकलथाना एयरपोर्ट पर लैंड किया.

मेडिकल टीम पहुंची, तब तक हो चुकी थी देर 

लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने सुषिला देवी की जांच की लेकिन दुर्भाग्यवश, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हवाई अड्डा प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया और घटना के बाद संबंधित औपचारिकताएं पूरी कीं.

पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं. इस घटना के बाद विमान की यात्रा को फिर से शुरू किया गया और फ्लाइट ने वाराणसी की ओर अपनी उड़ान जारी रखी. यह घटना एयरलाइंस की उड़ानों में स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए तत्परता और त्वरित कार्रवाई की अहमियत को एक बार फिर से स्पष्ट करती है.

कैसे होती है विमान की इमरेजेंसी लैंडिग

विमान की आपातकालीन लैंडिंग तब की जाती है जब विमान में यात्रा कर रहे किसी यात्री की तबियत अचानक बिगड़ जाए, तकनीकी खराबी आ जाए या कोई अन्य गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाए, जो उड़ान को जारी रखना जोखिमपूर्ण बना दे. पायलट उस स्थिति का आकलन करता है और अगर जरूरत पड़े, तो निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे से संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति प्राप्त करता है.

इस दौरान, विमान चालक दल यात्रियों को शांत रखने और स्थिति की गंभीरता के बारे में सही तरीके से सूचित करने के लिए तैयार रहता है. हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम और अन्य संबंधित सेवाएं पहले से तैयार रहती हैं, ताकि लैंडिंग के बाद तुरंत सहायता प्रदान की जा सके. जब विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर जाता है, तो अधिकारियों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं और यदि स्थिति सामान्य है तो उड़ान जारी रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget