एक्सप्लोरर

अगले साल के पहले महीने में भारतीयों को कोरोना वैक्सीन मिलने की पूरी उम्मीद, सरकार की तैयारी है मुकम्मल

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने फिर साफ किया है कि भले ही भारत के बाजार में कोरोना वैक्सीन आ जाएगी, लेकिन शुरुआती तौर पर यह वैक्सीन करीबन 3 करोड़ लोगों को ही दी जाएगी.

नई दिल्ली: यूके में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार) ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है. क्योंकि अब तक इस नए स्ट्रेन के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चल रहा है कि यह पिछले कोरोना वायरस से ज्यादा तेजी से फैलने वाला वायरस है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अब यूके से आने वाली फ्लाइट पर फिलहाल 31 दिसंबर तक लिए प्रतिबंध लगा दिया है. लेकिन इस सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों के लिए एक अच्छी खबर भी दी है और वह है कि जल्द ही यानी कि अभी 1 महीने में भारत के बाजार में कोरोना वैक्सीन आ जाएगी.

यूके में कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो खबर सामने आई वह एक राहत वाली खबर भी है. क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अब साफ तौर पर कहा जा रहा है कि नए साल के पहले महीने के अंत तक भारत के बाजार में भारत का स्वदेशी कोरोना वैक्सीन आ जाएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने फिर साफ किया है कि भले ही भारत के बाजार में कोरोना वैक्सीन आ जाएगी, लेकिन शुरुआती तौर पर यह वैक्सीन करीबन 3 करोड़ लोगों को ही दी जाएगी. ये 3 करोड़ वह होंगे, जिन्होंने कोरोना वॉरियर के तौर पर लगातार काम किया है. इसके बाद में करीबन 27 करोड़ उन लोगों कोरोना वैक्सीन दी जाएगी जो 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं या फिर अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं.

फिलहाल सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीन को रखने को लेकर सारे इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक करीबन 3 करोड़ वैक्सीन की स्टोरेज के लिए करीब 29,000 चेन पॉइंट को चिह्नित कर लिया गया है. वहीं कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का भी इंतजाम पूरा कर लिया गया है. कोशिश अब ये की जा रही है कि जल्द से जल्द भारतीय बाजार में कोरोना वैक्सीन आए और जरूरतमंद लोगों को यह वैक्सीन दी जा सके.

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की ज़रूरत नहीं: केंद्र सरकार नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूके जाने वाली फ्लाइट पर फिलहाल रोक लगा दी है. वजह है कि यूके में जो कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया है वह पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलने वाला है. हालांकि इस सबके बीच केंद्र सरकार की तरफ से लगातार यह भी कहा जा रहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन पहले वाले की तुलना में अधिक जानलेवा नहीं है.

तीन घंटे की बैठक में कई बातों पर हुई चर्चा स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने यूके में सामने आए नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर आज करीबन एक घंटे तक बैठक की. इस बैठक के दौरान कई बातों पर चर्चा हुई. मसलन कोरोना का नया स्ट्रेन पहले की तुलना में कितना अलग है, कितनी तेजी से फैलता है और कितना खतरनाक है. इस बैठक के दौरान अलग-अलग रिसर्च और जानकारियों को एक्सपर्ट कमेटी के सामने भी रखा गया.

जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने सरकार को भेजे हैं ये सुझाव बैठक के बाद जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने अपने सुझाव सरकार को भेजे. सुझावों में कहा गया कि यूके से भारत आने वाली सभी फ्लाइट को फिलहाल 31 सितंबर तक के लिए रोक दिया जाए. जो भी यात्री अन्य फ्लाइट से दूसरे देश होते हुए भारत पहुंच रहे हैं, उन सबका आरटी पीसीआर टेस्ट जरूर करवाई जाए.

इस दौरान अगर कोई यात्री संक्रमित निकलता है तो उसको इंस्टिट्यूशन क्वारंटीन में भेजा जाए. इसके अलावा अगर कोई यात्री पॉजिटिव नहीं भी होता है तब भी 7 दिनों तक वह क्वारंटीन में रहे. सभी एयरपोर्ट पर यह जानकारी यात्रियों को दी जाए और एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क भी बनाई जाए.

आने वाले यात्रियों का आरटी पीसीआर सही से हो सके और उनको इंतजार न करना पड़े इसका भी ध्यान रखते हुए एयरपोर्ट पर इंतजाम किए जाएं.

ये भी पढ़ें: Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक  कोविड-19 के नए स्ट्रेन के चलते भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget