एक्सप्लोरर

भारतीय सेना को मार्च तक मिल जाएगी AK-203 असॉल्ट राइफल्स, जानें इसकी हर खासियत

Indian Army Soldiers: भारतीय सेना के जवानों को बहुत जल्द एके-203 असॉल्ट राइफल्स मिलने वाली हैं. इस आधुनिक हथियार को भारत और रूस मिलकर बना रहे हैं और इसका निर्माण यूपी के अमेठी में शुरू हो गया है.

AK-203 Assault Rifles: भारत के सैनिकों को जल्दी ही एके-203 असॉल्ट राइफल की पहली खेप मिलने वाली है. पिछले कई सालों से पेंडिंग पड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत हो गई है. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा स्थित इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) की निर्माण इकाई ने एके-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों का उत्पादन शुरू कर दिया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दावा किया था कि 5,000 एके-203 राइफलों की पहली खेप इस साल मार्च तक सेना को सौंप दी जाएगी. जबकि अगले 32 महीनों में 70 हजार एके- 203 राइफल्स को भारतीय सेना को सौंप दी जाएंगी. अगले 10 सालों में 6 लाख 1 हजार 427 राइफल्स बनाई जाएंगी.

इंडो-रसियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड का ज्वाइंट वेंचर

एके-203 प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2018 में की गई थी लेकिन इसकी कॉस्टिंग, रॉयल्टी और टेक्नोलॉजी को लेकर बात नहीं बन पा रही थी इसलिए इस प्रोजेक्ट के शुरू होने में इतनी देरी हुई. अब इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में राइफल्स का निर्माण शुरू हो गया है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 7.62 एमएम असॉल्ट राइफलों की पहली खेप का उत्पादन हुआ है. भारतीय सेना को इसकी डिलीवरी जल्द होगी. इसके साथ ही कारखाने के पास भारत के दूसरे सुरक्षाबलों को भी हथियार मुहैया कराने की क्षमता है. इसके अलावा कंपनी के पास हथियारों को दूसरे देशों को भी निर्यात करने की क्षमता है.

एके-203 असॉल्ट राइफल की खूबियां

एके 203 राइफल एके सीरीज की सबसे घातक और आधुनिक राइफल है. इसमें वे सभी खूबियां हैं, जो पारंपरिक AK सीरीज में थी. रूस ने इसे 2018 में तैयार किया था. एके 203 असॉल्ट राइफल्स हल्की है और हर मौसम में कारगर है. इस हथियार से एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग की जा सकती है. इसकी रेंज 500 से 800 मीटर है. एक मैगजीन में 30 राउंड की फायरिंग की क्षमता है. एके 203 असॉल्ट राइफल का वजन 3.8 किलोग्राम है. जबकि इसकी लंबाई 705 मिलीमीटर है.

ये भी पढ़ें: यूपी में इस साल के अंत तक बननी शुरू हो जाएगी AK-203 राइफल, रूसी अधिकारी ने की पुष्टि, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget