एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपया इतिहास के सबसे निचले स्तर पर, 70 के पार पहुंचा

भारतीय रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर 70.07 पर पहुंच गया है. अब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 70.07 रुपये है. पिछले हफ्ते से अबतक रुपया की कीमत में तेज़ी से गिरावट दर्ज की जा रही है.

मुंबई: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रुपया बुरी खबर लेकर आया है. डॉलर के मुकाबले रुपया इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. रुपया का लुढ़कना जारी रहा और इस तरह एक डॉलर के मुकाबले रुपया 70.07 पर पहुंच गया. जो अब तक का सबसे निचला स्तर है. रुपये में आई गिरावट से शेयर बाजार हलकान है.

आज जैसे ही सुबह बाजार खुला, शुरुआती कारोबार में रुपये में मजबूती देखी और रुपया 23 पैसे चढ़कर 69.68 पैसे पर पहुंच गया, लेकिन ये तेज़ी बहुत जल्द ही गिरावट में तब्दील हो गई और रुपये 70 के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर गया. शुक्रवार को रुपया 68.83 से 108 पैसे टूटकर सोमवार को 69.91 के निचले स्तर पर पहुंच गया था.

रुपये की वैश्विक बाजार में ये गिरावट दरअसल अमेरिका और तुर्की के बीच चल रही ट्रेड वॉर का असर माना जा रहा है. हाल ही में अमेरिका ने तुर्की से अपने बिगड़ते रिश्तों के बीच नई कर नीति का ऐलान किया है. अमेरिका की नई नीति के मुताबिक तुर्की के लिए स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर लगने वाले करों को दोगुना कर दिया गया है. एल्यूमिनियम पर अब तुर्की को 20 फीसदी और स्टील पर 50 फीसदी कर देना होगा.

अमेरिका के इस फैसले से वैश्विक बाजार में अस्थिरता का माहौल है. जिसके कारण रुपये की कीमत तेज़ी से गिरी है.

टूटती रुपये की कीमत का असर क्या होगा?

रुपये की कीमत अगर कमज़ोर होती है तो देश का व्यापार घाटा और करेंट अकाउंट घाटा (सीएडी) बढ़ेगा. विदेशी मुद्राओं के जरिए विदेशों से किया जाने वाला लेन-देन यानी करेंसी इनफ्लो-आउटफ्लो का अंतर भी बढ़ेगा. भारत लगभग 70 फीसदी तेल का आयात विदेशों से करता हैं और ऐसे में रुपये के मुकाबले बेहद मंहगे डॉलर में भुगतान करना भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा.

इसका दूसरा असर विदेशों में रहने वाले भारतीय छात्रों को होगा. जो छात्र भारत से बाहर रह रहे हैं उन्हें करेंसी एक्सचेंज करनी पड़ती है और गिरती रुपये की कीमत उनके लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है.

भारत के सामने सबसे बड़ी परेशानी वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी से बढ़ती कीमत ने देश के विदेशी मुद्रा बाजार को प्रभावित किया है. भारत के सामने इस वक्त बढ़ता व्यापार घाटा और ज्यादा कैपिटल आउटफ्लो सबसे बड़ी समस्या है. इसे समझने के लिए जानना होगा कि भारत कच्चे तेल को बड़ी मात्रा में आयात करता है, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण भारत को मोटी रकम का भुगतान वैश्विक मुद्रा डॉलर में करना होगा.

सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में 1 फीसदी की बढ़त हुई और इसी के साथ ये अपने साल 2014 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. इस वक्त वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के पीछे वेनेजुएला का आर्थिक संकट, अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध और तुर्की-अमेरिका के बीच चल रहा विवाद बड़ी वजहें मानी जा रही है.

भारत का करेंट अकाउंट घाटा (सीएडी) साल 2018 की तीसरी तिमाही तक 13.5 बिलियन पहुंच गया है. जो इसी अवधि में पिछले साल के घाटे से 87 फीसदी तक ज्यादा है. बाजार के जानकारों का मानना है कि इस वित्तीय वर्ष में ये घाटा छह सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच जाएगा.

आरबीआई क्या कर रही है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश का सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरती रुपये की कीमत को संभालने के लिए कोशिशें शुरु कर दी हैं. आरबीआई की ओर से डॉलर में निवेश बढ़ाने के लिए एनआरआई लोगों को बॉन्ड जारी किए जा रहे हैं. कई राजकीय बैंकों ने भी डॉलर में निवेश बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है. माना जा रहा है कि आरबीआई ने एक्सचेंज ट्रेडेड फ्यूचर मार्केट के जरिए 800 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं.

जानकारों का कहना है कि भारत मैक्रो इकॉनमिक्स के बेसिक में बेहतर है. ये गिरावट अस्थाई है और तुर्की-अमेरिका का ताज़ा प्रकरण इसका बड़ा कारण है. भारत की ये आर्थिक स्थिति काबू में की जा सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget