एक्सप्लोरर

United Nations: 'किसी भी रूप में आतंकवाद को जायज ठहराना गलत', UN में भारत की टेररिज्म को लेकर दो टूक

India On Terrorism: पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए भारत ने कहा कि आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों का नाम लिया जाना चाहिए. ऐसे देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

India On Terrorism In UN: भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने कहा कि टेररिस्ट एक्ट के पीछे प्रेरणा के आधार पर आतंकवाद को बांटना खतरनाक है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामोफोबिया, सिख-विरोधी, बौद्ध-विरोधी या हिंदू-विरोधी पूर्वाग्रहों से प्रेरित सभी प्रकार के आतंकवादी हमले निंदनीय हैं. 

रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस नई शब्दावली और गलत प्राथमिकताओं के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है जो आतंकवाद की बुराई से निपटने के उसके संकल्प को कमजोर कर सकते हैं. उन्होंने वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति (GCTS) की 8वीं समीक्षा पर मसौदा प्रस्ताव पर कहा कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की जानी चाहिए और आतंकवाद के किसी भी एक्ट को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता. 

'अच्छे आतंकवादी या बुरे आतंकवादी नहीं हो सकते'

कंबोज ने कहा कि अच्छे आतंकवादी या बुरे आतंकवादी नहीं हो सकते. इस तरह की धारणा हमें केवल 9/11 के पहले के युग में वापस ले जाएगा जब आतंकवादियों को 'आपके आतंकवादी' और 'मेरे आतंकवादी' के रूप में बांटा जाता था. इससे पिछले दो दशकों में जो कुछ भी आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाए गए हैं उनके सभी लाभ मिट जाएंगे. 

'हर तरह के आतंकवाद की निंदा करना है भारत'

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों का नाम लिया जाना चाहिए और उन्हें उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. कंबोज ने इस बात पर जोर दिया कि रणनीति की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति की रक्षा करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारत सभी तरह के आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है चाहे वह किसी भी धर्म, विश्वास, संस्कृति, नस्ल या जातीयता से जुड़ा हो. 

ये भी पढ़ें: PM Modi Albanese Press Meet: 'डिफेंस कॉपरेशन, सोलर एनर्जी समेत इन मुद्दों पर हुई बात', पढ़ें पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का साझा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget