एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccination: भारत में कोविड टीकाकरण 60 करोड़ के पार, अभी भी हर दिन एक करोड़ वैक्सीन की है जरूरत

भारत में तेजी कोविड टीकाकरण का अभियान चलाते हुए 60 करोड़ कोविड डोज लगा चुका है.खास बात यह रही कि पिछले दस करोड़ कोविड वैक्सीन डोज भारत ने सिर्फ 19 दिन में लगाए गए हैं.

भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है. दअसल, भारत में तेजी कोविड टीकाकरण का अभियान चलाते हुए 60 करोड़ कोविड डोज लगा चुका है. खास बात यह रही कि पिछले दस करोड़ कोविड वैक्सीन डोज भारत ने सिर्फ 19 दिन में लगाए गए हैं. इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट के जरिए दी.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सबका स्वास्थ्य, सबकी सुरक्षा के मंत्र के साथ टेश कोविड टीकाकरण में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया भारत नें पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन, 20 करोड़ में 45 दिन, 30 करोड़ में 29 दिन, 40 करोड़ में 24 दिन, 50 करोड़ में 20 दिन और 60 करोड़ वैक्सीन तक पहुंचने में 19 दिन का समय लगा.

अभी भी हर दिन एक करोड़ वैक्सीनेशन की है जरूरत

भारत में अभी भी दिसंबर 2021 तक पूरी आबादी के सभी व्यस्कों के टीकाकरण करने के लिए हर दिन एक करोड़ वैक्सीन डोज लगाने की जरूरत है. भारत को तकरीबन 127.6 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज की जरूरत इस साल के अंत तक पड़ेगी. तब जाकर भारत के कुल 93.9 करोड़ की व्यस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल पाएगी.

ज्यादा आबादी वाले राज्यों को देना होगा खास ध्यान

भारत सरकार अगर साल के  अंत तक देश के सभी व्यस्कों को कोविड टीकाकरण करने का सपना पूरा करना चाहती है तो उसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों जैसे- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र पर खास ध्यान देना होगा. इसके लिए वहां हुए अब तक के सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन सप्ताह से भी दोगुना वैक्सीनेशन करना होगा तब जाकर साल के अंत तक सभी व्यस्कों को टीकाकरण की दोनों डोज मिल पाएगी.

अक्टूबर के शुरआत में हिमाचल कर सकता है सभी व्यस्कों का वैक्सीनेशन

हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जहां के सभी व्यस्क आबादी को कोविड का टीका लगाया जा चुका हो. फिलहाल हिमाचल सरकार के हर दिन राज्य में एक लाख लोगों को कोविड के टीके लगा रही है. अगर हिमाचल में टीकाकरण की रफ्तार यही बनी रही तो अक्टूबर के पहले हफ्ते तक हिमाचल में सभी व्यस्कों का टीकाकरण हो जाएगा.

हिमाचल के अलावा, केरल और उत्तराखंड में भी अगर हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाए तो वहां के भी कुल आबादी के सभी व्यस्कों का टीकाकरण इस साल के अंत तक हो जाएगा.

यूपी में लगे हैं सबसे ज्यादा टीकें

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश इस समय टीकाकरण करने के मामले में टॉप पर बना हुआ है. उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 6.60 करोड़ से भी अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है. जिसमें से 1.04 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है. यूपी के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 5.48 करोड़ से अधिक की आबादी को कोविड का टीका लगाया जा चुका है.

खास बात यह है कि महाराष्ट्र ने पूर्ण वैक्सीनेशन के मामले में यूपी को भी पछाड़ दिया है और वहां अबतक 1.45 करोड़ से भी अधिक की आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. आपको बता दें की विशेषज्ञों ने अक्टूबर अंत तक कोविड के तीसरे लहर की भविष्यवाणी की है. ऐसे में जितनी तेजी से वैक्सीनेशन होगा उतना ही तीसरी लहर का खतरा कम होगा.

यह भी पढ़ें:

शशि थरूर के नारियल फोड़ने के खास अंदाज पर खूब बन रहे मीम्स, सोशल मीडिया पर वायरल

रेलवे स्टेशनों पर क्यों लिखा होता है ‘समुद्र तल से ऊंचाई’, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'कोई मंत्री नहीं देता गोली चलाने का आदेश', संसद में बवाल के बाद बोले जितेंद्र सिंह
LIVE: 'कोई मंत्री नहीं देता गोली चलाने का आदेश', संसद में बवाल के बाद बोले जितेंद्र सिंह
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget