एक्सप्लोरर

Bharat Gaurav Deluxe Train: भारतीय रेलवे ने शुरू की यह खास ट्रेन, अंदर हैं फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जानिए और क्या है खास

Indian Railways: 15 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेन का पहला पड़ाव गुवाहाटी होगा. यहां पर्यटक कामाख्या मंदिर जा सकते हैं. इसके बाद उमानंद मंदिर और ब्रह्मपुत्र पर सूर्यास्त क्रूज का मजा ले सकेंगे.

Bharat Gaurav Deluxe Train: पिछले कुछ महीनों में भारत सरकार ने देश के विभिन्न इलाकों को जोड़ने के लिए नए रूट वाली कई नई ट्रेनों की घोषणा की है. यही नहीं, इन ट्रेनों में भारतीय रेलवे ने इनोवेशन और रेनोवेशन दोनों पर फोकस किया है.

इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय रेलवे (IRCTC) ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत की, जो उत्तर पूर्व सर्किट को पूरा करने के लिए नई दिल्ली से रवाना हुई. रेल मंत्रालय ने इस आलीशान ट्रेन के अंदर का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

इन राज्यों में इन स्टेशनों पर जाएगी ये ट्रेन

रेल मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ट्रेन असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय को कवर करते हुए 15 दिनों में उत्तर पूर्व सर्किट का सफर पूरा करेगी. नॉर्थ ईस्ट सर्किट के लिए थीम "नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी" है. 21 मार्च 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू हुई ट्रेन यात्रा असम में गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा को कवर करेगी. त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर जाएगी. नागालैंड में दीमापुर और कोहिमा होते हुए मेघालय में शिलॉन्ग और चेरापूंजी जाएगी.

इस मकसद से शुरू की गई है यह ट्रेन

भारतीय रेलवे ने भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 2021 में भारत गौरव योजना शुरू की थी. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल "एक भारत श्रेष्ठ भारत" और "देखो अपना देश" के तहत है. इस ट्रेन में दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी से बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की अनुमति होगी. यह डीलक्स एसी ट्रेन कुल 156 पर्यटकों को ले जा सकती है. इसमें एसी 1 और एसी 2 कोच की व्यवस्था है. 

यात्रियों को इस ट्रेन में मिलेंगी कई सुविधाएं

15 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेन का पहला पड़ाव गुवाहाटी होगा. यहां पर्यटक कामाख्या मंदिर जा सकते हैं. इसके बाद उमानंद मंदिर और ब्रह्मपुत्र पर सूर्यास्त क्रूज का मजा ले सकेंगे. यह ट्रेन नाहरलागुन रेलवे स्टेशन भी जाएगी, जो अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से अगले गंतव्य से 30 किमी दूर है. आपको इस यात्रा में अहोम साम्राज्य की पुरानी राजधानी शिवसागर का दीदार भी होगा. रेलवे के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बढ़िया फूड रेस्तरां के अलावा एक मिनी लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.

इतना होगा इसका किराया

अगर इस ट्रेन के किराये की बात करें तो एसी 2-टियर में प्रति व्यक्ति 1,06,990 रुपये, एसी-1 केबिन में प्रति व्यक्ति 1,31,990 रुपये और एसी-1 कूप में प्रति व्यक्ति 1,49,290 रुपये से इसकी शुरुआत होती है. टिकट में अन्य लागतों के अलावा ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने, सभी शाकाहारी भोजन, संबंधित शहरों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा और यात्रा बीमा का चार्ज भी जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें

Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा से हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया आशीर्वाद, CM को बताया हिंदू हृदय सम्राट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget