एक्सप्लोरर

रेलवे ने रचा इतिहास, 1 जुलाई को 100 फीसदी ट्रेनों ने समय पर पूरा किया सफर

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 1 जुलाई 2020 को रेलवे ने इतिहास रच दिया. वहीं रेल मंत्रालय ने कहा कि 23 जून को सिर्फ एक ट्रेन लेट थी.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने एक तरह से इतिहास रच दिया है. ऐसा पहली बार हुआ जब सभी ट्रेनों ने तय समय में अपना सफर तय किया. रेलवे के इतिहास में ये नया अध्याय 1 जुलाई 2020 को जुड़ा जब ट्रेनें तय किए गए टाइम-टेबल के हिसाब से सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंची. रेल मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी.

रेल मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’इतिहास में पहली बार, भारतीय रेलवे ने पहली बार 01.07.2020 को 100 फीसदी समयानुकूल काम किया. इससे पहले 23/6/20 को ये 99.54 फीसदी रहा, एक ट्रेन लेट रही.’’

वहीं रेलवे के इस प्रदर्शन पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''सेवाओं को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाते हुए, भारतीय रेलवे ने 100 फीसदी समय की पाबंदी दर प्राप्त करके 1 जुलाई, 2020 को इतिहास बनाया.''

कोसी महासेतु बनकर तैयार हुआ- पीयूष गोयल

इसके साथ ही बिहार के लोगों के लिए पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल को कोसी से जोड़ने वाला रेलवे का कोसी महासेतु बनकर पूरा हो गया है. रेल मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ''बिहारवासियों का 90 वर्ष पुराना सपना अब साकार हुआ. मिथिलांचल को कोसी से जोड़ने वाला रेलवे का कोसी महासेतु पूर्ण हो गया है. 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस सेतु का शिलान्यास किया था, अब यह पुल बिहार के नागरिकों की सेवा के लिये तैयार है.''

12 अगस्त 2020 तक नहीं चलेंगी रेगुलर ट्रेनें

बता दें कि कोरोना काल में रेलवे की तरफ से स्पेश ट्रेने चलाई जा रही हैं. हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि नियमित यात्री ट्रेन अगस्त से पहले नहीं चलाई जाएंगी. रेलवे इसको लेकर एक सर्कुलर भी जारी कर चुकी है. 12 अगस्त 2020 तक कोई भी रेगुलर पैसेंजर ट्रेन या मेल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेंगी.

जिन यात्रियों ने रेगुलर ट्रेन सेवा के लिए 1 जून से 12 अगस्त तक का टिकट बुक करवाया है, उनके सभी टिकट कैंसिल कर दिए गए हैं. जिन यात्रियों ने इन तारीखों के दौरान का टिकट लिया है उनको रेलवे टिकट का दाम रिफंड करेगा.

अब हाइवे प्रोजेक्ट और एमएसएमई सेक्टर से चीनी कंपनियों को दूर रखेगी मोदी सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget