एक्सप्लोरर

Railway यात्रियों को सिखाया जाएगा Train में चलने का 'शऊर', बोर्ड ने जारी किया आदेश

रेलवे यात्रियों (Railway Passengers) को अब बोर्ड (Board) की ओर से ट्रेन (Train) में चलने का तरीका सिखाया जाएगा. बोर्ड ने इस संबंधन में आदेश जारी किया है.

रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने देश के सभी 17 रेलवे ज़ोन (Railway Zone) के प्रिंसिपल चीफ़ कमर्शियल मैनेजर को आदेश दिया है कि वो अपने-अपने ज़ोन में चलने वाली ट्रेनों (Trains) में यात्रियों (Passengers) के एटिकेट्स (Etiquette) को मुहिम चलाएं. इसके लिए ट्रेनों में चलने वाले सभी विभागों के स्टाफ़ को सेंस्टिसाइज किया जाएगा. रेलवे बोर्ड के ताज़ा आदेश के अनुसार ट्रेन में चलने वाले टिकट चेकिंग (Ticket Cheacking) स्टाफ़, आरपीएफ़ (RPF), इलेक्ट्रिकल (Electrical) और मैकेनिकल (Mechanical) आदि सभी स्टाफ़ को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि वो आम यात्रियों की सुविधा में बाधक बन रहे बातूनी या बड़बोले यात्रियों को बेहद विनम्रतापूर्वक समझाएं कि वो दूसरे यात्रियों को डिस्टर्ब करने वाला कोई भी कार्य न करे. 

रेलवे के पास विभिन्न माध्यमों से लगातार यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं कि-

1. कुछ यात्री ज़ोर-ज़ोर से बोलते हैं जिससे दिन में भी डिस्टर्बेंस होती है

2. कुछ यात्री देर रात तक मुख्य लाईट जलाए रखते हैं जिससे सोना मुश्किल हो जाता है

3. कुछ यात्री बिना ईयर फ़ोन के मोबाईल पर गाना बजाते हैं

4. कुछ यात्री ट्रेन में बैठ कर वीडियो चैट करते हुए फ़्रंट या बैक कैमरे से साथी यात्रियों की तस्वीरें भी अपनी कॉल में शामिल कर लेते हैं 

5. कुछ यात्री रात में सोने के वक़्त ऊंची आवाज़ में राजनीतिक या अन्य तरह की बहसें करते हें 

6. रेलवे स्टाफ़ रूखा बर्ताव करते हैं

रेलवे स्टाफ़ को भी सीखना होगा कस्टमर फ़्रेंडली बर्ताव का ढंग 

रेलवे ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि ये एटिकेट और मैनर्स सिर्फ़ उद्दण्ड यात्रियों को ही नहीं बल्कि रेलवे स्टाफ़ को भी सीखना होगा. रेलवे स्टाफ़ को यात्रियों के साथ विनम्रता और सभ्यता से पेश आना चाहिए. किसी परेशानी वाली स्थितियों में भी रेलवे स्टाफ़ को विनम्रता बनाए रखना होगा. रेलवे स्टाफ़ को ये ख़्याल रखना होगा कि उसके किसी व्यवहार के कारण यात्रियों को उसकी शिकायत करने की नौबत न आए.

यात्रियों की सहायता भी है रेलवे स्टाफ़ की ड्यूटी का हिस्सा 

रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि रेलवे स्टाफ़ को ज़रूरतमंद यात्रियों की पूरी सहायता करनी होगी. जैसे- 

1. 60 साल से ऊपर के यात्रियों की सहायता

2. दिव्यांग जनों की सहायता

3. मरीज़ यात्रियों की सहायता

4. अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सहायता

आम यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ख़ास ख़्याल

अब ट्रेनों में यात्रियों को रात 10 बजे के बहस और ऊंची आवाज़ में बात करना बंद करना होगा. रात 10 बजे के बाद यात्री सिर्फ़ स्टडी लाईट यानी फ़ोकस लाईट ही जला सकेंगे. अगर एक भी यात्री सो रहा है तो केबिन लाईट बंद करनी होगी.

UP Election: Congress ने जारी की उम्मीदवारों की Second List, 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget