एक्सप्लोरर

भारतीय रेलवे ने रखा सौर ऊर्जा से ट्रेन चलाने का लक्ष्य, 2030 तक बनेगी 'नेट जीरो' कार्बन एमिशन परिवहन सेवा

भारतीय रेल ने 2030 तक 'नेट जीरो' कार्बन एमिशन का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत रेलवे सौर ऊर्जा की मदद से देशभर में अपने ऑपरेशन के लक्ष्य पर काम कर रही है.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपनी दशकों से खाली पड़ी ज़मीनों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है. रेलवे इस महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट के माध्यम से ट्रेनों को सोलर पावर से चलाने की योजना पर काम कर रहा है. रेलवे ने 2030 तक ‘नेट ज़ीरो’ कार्बन एमिशन मास ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क बनने का लक्ष्य रखा है, जिसके चलते रेलवे अब इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहा है.

ग्रीन मोड परिवहन बनेगी रेलवे

इसके तहत रेलवे ने अपनी ख़ाली ज़मीनों पर सोलर प्रोजेक्ट लगाने के टेंडर देने भी शुरू कर दिए हैं. अब तक 2 टेंडर निकाले गए हैं. इनके अलावा मध्य प्रदेश के बीना में एक पायलट प्रॉजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है. रेलवे का लक्ष्य है कि सोलर एनर्जी के माध्यम से रेलवे एक पूरी तरह ग्रीन मोड ट्रांसपोर्टेशन बन सके.

भारतीय रेलवे विश्व की पहली ऐसी रेल ट्रांसपोर्टेशन संस्था होगी जो अपनी ऊर्जा ज़रूरतें स्वयं पूरी करेगी. सोलर एनर्जी से चलने पर रेलवे ग्रीन रेलवे तो बनेगी ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में भी एक बड़ा योगदान करेगी.

3 मेगा वॉट पीक का सोलर प्लांट 

इस वक़्त भी अपने विभिन्न सोलर प्रॉजेक्ट्स के माध्यम से रेलवे ऊर्जा संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. रेलवे ने रायबरेली की मॉडर्न कोच फ़ैक्ट्री (एमसीएफ़) में भी 3 मेगा वॉट पीक (MWP) का सोलर प्लांट तैयार किया है.

MWP शब्द का सोलर एनर्जी के लिए ही इस्तेमाल होता है. किसी प्लांट में लगे सभी सोलर पैनलों को मिला कर आदर्श स्थिति में प्राप्त होने वाली अधिकतम ऊर्जा को मापने के लिए मेगा वॉट पीक का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि सोलर एनर्जी की भी सामान्य इकाई वॉट ही है.

ट्रायल और टेस्टिंग शुरू 

देश भर के रेलवे स्टेशनों के रूफ़ टॉप पर लगे सोलर सिस्टम को जोड़ दें तो रेलवे 100 एमडब्ल्यूपी क्षमता ऊर्जा का उपयोग शुरू कर चुका है.

बीना के सोलर पॉवर प्लांट प्रॉजेक्ट से प्राप्त हो रही बिजली को ट्रेन चलाने के लिए बने ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से जोड़ कर ट्रेन चलाने के ट्रायल और टेस्टिंग का काम शुरू हो चुका है. दो हफ़्ते में इसे औपचारिक रूप से इस्तेमाल में ले लिया जाएगा.

क्या है सोलर ट्रेन की टेक्नॉलाजी

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के साथ मिलकर किया गया ये दुनिया का पहला ऐसा प्रॉजेक्ट है जिसमें औपचारिक रूप से रेल को सोलर एनर्जी से चलाया जाएगा. इस टेक्नॉलोजी के तहत डाइरेक्ट करेंट को अल्टरनेट करेंट में बदला जाता है और इसे सीधे ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से जोड़ दिया जाता है.

सोलर पैनल से बनने वाले इस डीसी पॉवर को रेलवे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 25 किलोवोल्ट एसी पॉवर में बदलना ही सबसे बड़ी चुनौती थी. इसके लिए सिंगल फ़ेज आउटपुट वाले हाई कैपेसिटी इन्वर्टर को बनाया गया है.

बीना सोलर पावर प्लांट की ख़ास बातें 

बीना सोलर पावर प्लांट से सालाना करीब 25 लाख यूनिट बिजली बनेगी. जिससे रेलवे की सालाना 1.37 करोड़ रूपए की बचत होगी. रेलवे और भेल के बीच बीना का ये प्रॉजेक्ट 9 अक्टूबर 2019 को अनुबंधित हुआ था.

कोरोना संकट के बावजूद इस प्रॉजेक्ट को निर्धारित 8 महीनों में पूरा कर लिया गया है. भेल ने इस प्रॉजेक्ट को अपने कार्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से पूरा किया है.

इन जगहों में लग रहा रेलवे का सोलर पॉवर प्लांट 

पायलट प्रॉजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़  के भिलाई में भी रेलवे का 50 एमडब्ल्यूपी का सोलर पॉवर प्लांट तैयार हो रहा है जिसे 31 मार्च 2021 से पहले इस्तेमाल में ले लिया जाएगा.

रेलवे का तीसरा सोलर एनर्जी पायलट प्रॉजेक्ट हरियाणा के फ़तेहाबाद ज़िले के दीवाना गांव के पास रेलवे की ज़मीन पर लगाया गया है. 2 एमडब्ल्यूपी के इस सोलर प्लांट की बिजली को राज्य सरकार को उसके अपने इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा. ये प्लांट इस साल 31 अगस्त तक काम करना शुरू कर देगा.

कुल 2 गीगा वॉट के कई सोलर प्लांट अलग से लगेंगे 

रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड (आरईएमसीएल) ने रेलवे के इस्तेमाल के लिए कुल मिलाकर 2 गीगा वॉट क्षमता वाले कई सोलर पैनल प्लांट के टेंडर्स भी जारी किए हैं. ये सभी प्लांट रेलवे की ख़ाली पड़ी ज़मीनों पर ही लगेंगे.

इसके अलावा रेलवे लाईन के किनारे- किनारे भी सोलर पैनल प्लांट लगाने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है. इससे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा भी बढ़ेगी और रेलवे की ज़मीनों पर अवैध क़ब्ज़ों से भी बचत होगी.

साथ ही बिजली के इस्तेमाल की जगह पर ही बिजली उत्पादन से इंफ़्रास्ट्रक्चर कॉस्ट में भी बचत होगी. इन सब वजहों से ट्रेन की स्पीड बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. रेलवे ट्रैक के किनारे लगने वाले सोलर पैनल प्लांटों को ध्यान में रखते हुए आरईएमसीएल जल्द ही कुल 1 गीगा वॉट क्षमता के टेंडर जारी करेगा.

ये भी पढ़ें Weather Updates: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-राजस्थान में गर्मी से राहत, जानें- अपने शहर का हाल अमेरिकी अधिकारी ने दिए संकेत- चीन के साथ संघर्ष में भारत के साथ रहेगी अमेरिकी सेना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget