एक्सप्लोरर

Indian Railways: वेटिंग लिस्ट, कोच में भीड़ से मिलेगा छुटकारा, गर्मियों में लाखों यात्रियों को ये बड़ी सौगात देने की तैयारी में रेलवे

Indian Railway Summer Train: भारतीय रेलवे की तरफ से प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं. इसके लिए सभी जोन को जानकारी दे दी गई है.

Summer Trains: देशभर में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. इसकी वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है. हालांकि, इस साल ऐसा नहीं होगा, क्योंकि रेल मंत्रालय ने इससे निपटने का प्लान बना लिया है. इस साल गर्मियों में यात्रा की मांग में अनुमानित वृद्धि को देखते हुए रेल मंत्रालय अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रहा है. इसकी वजह से वेटिंग लिस्ट में भी कमी देखने को मिल सकती है. 

रेल मंत्रालय के इस फैसले से ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को अपने गंतव्यों तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और गर्मियों के दौरान यात्रा की मांग में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए रेलवे गर्मी के मौसम में ट्रेनों के रिकॉर्ड 9,111 फेरों का संचालन करने जा रहा है.

रेलवे ने ट्रेनों की कितनी संख्या बढ़ाई?

मंत्रालय ने कहा, "यह 2023 की गर्मियों की तुलना में पर्याप्त वृद्धि को दर्शाती है, जब कुल 6,369 अतिरिक्त ट्रेनों की पेशकश की गई थी. इस तरह ट्रेनों के फेरों की संख्या में 2742 की बढ़ोतरी हुई है जो यात्रियों की मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है." 

रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख रेल मार्गों पर निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए देशभर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है.

इन 9,111 अतिरिक्त ट्रेनों में से पश्चिम रेलवे सबसे अधिक 1,878 ट्रेनों का संचालन करेगा. इसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे 1,623 अतिरिक्त ट्रेन चलाएगा जबकि दक्षिण मध्य रेलवे 1,012 और पूर्व मध्य रेलवे 1,003 ट्रेनें संचालित करेंगे. 

किस आधार पर रेलवे ने किया फैसला?

रेल मंत्रालय ने कहा, "देशभर में फैले सभी जोनल रेलवे ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गर्मियों के दौरान इन अतिरिक्त यात्राओं को संचालित करने के लिए कमर कस ली है." मंत्रालय ने यह निर्णय पीआरएस प्रणाली में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के विवरण के अलावा मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से मिली सूचनाओं के आधार पर लिया है.

यह भी पढ़ें: Indian Railway: रेलवे ने तैयार किया 100 दिन का एक्शन प्लान! जानें क्या-क्या होंगे फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget