एक्सप्लोरर

Indian Railway: देश में आज कई ट्रेन हुई लेट तो कुछ के बदले गए रूट, यात्रा करने से पहले जानें हर जरूरी बात

Indian Railway News: ठंड के वक्त ट्रेनों का लेट होना आम बात है. अगर आप भी 23 दिसंबर को दिल्ली को ओर सफर करने वाले हैं तो आपको अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए.

Indian Railway Running Train Status: ठंड और बढ़ते कोहरे के साथ ही इंडियन रेलवे की ट्रेनें लेट होनी शुरू हो गई हैं. इंडियन रेलवे के अनुसार शुक्रवार (23 दिसंबर) को देश के कई हिस्सों से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचेगी. इसके लिए ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है. आज कुछ ट्रेन के 4 घंटे देरी से दिल्ली पहुंचने की संभावना है. सर्दियों के मौसम में विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है, जिसके वजह से गाड़ियां लेट होने लगती हैं.

कोहरे के कारण शुक्रवार (23 दिसंबर) को दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 घंटे तक लेट चल रही हैं. इन ट्रेनों में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सहित कई राज्यों को जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे लेट पहुंचने की संभावना है.

4 घंटे की देरी
इंडियन रेलवे की ओर से 23 दिसंबर को देर से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों कि लिस्ट जारी की गई है, जिसके मुताबिक ट्रेन नंबर 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे देरी से चल रही है. वहीं 14007 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चल रही है. अन्य ट्रेनों की बात करें तो 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम 1.45 घंटे की देरी से चल रही है. इसके अलावा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र 3 घंटे की देरी से चल रही है. इसलिए अपने गंतव्य स्थानों पर जाने से पहले यात्री ट्रेनों की लिस्ट देख लें. 

अपने ट्रेन का नाम और नंबर चेक कर सकते हैं
अगर आप भी 23 दिसंबर को दिल्ली को ओर सफर करने वाले हैं तो आपको अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए. आज 12429 लखनऊ-नई दिल्ली मेल 1 घंटा 30 मिनट देरी से चल रही है. इसके अलावा जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, चेन्नई-नई दिल्ली, अंबाला नगर-जम्मू तवी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे की देरी से चल रही है. शुक्रवार (23 दिसंबर) को देर से चलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है. आप अपने ट्रेन का नाम और नंबर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे की पूछताछ संख्या 139 पर फोन करके अपने ट्रेन की स्थिति पता कर सकते हैं.


Indian Railway: देश में आज कई ट्रेन हुई लेट तो कुछ के बदले गए रूट, यात्रा करने से पहले जानें हर जरूरी बात

डायर्वटेड ट्रेनों की जानकारी
शुक्रवार (23 दिसंबर) को देश भर में कुल 21 ट्रेनों को उनके निर्धरित रुट से डायर्वट कर दिया गया, जिसमें 13022-रक्सौल-हवाड़ा मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन को रक्सौल जंक्शन से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक. वहीं सहरसा से 25 दिसम्बर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते से होकर अपने निर्धारित जगह पर पहुंचेगी. दिल्ली के आनन्द विहार टर्मिनस से 24 और 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते से होकर अपने निर्धारित जगह पर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड, ये रहा मौसम विभाग का नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget