एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेल यात्रियों को इस साल मिलेंगी ये 5 सौगातें, जनरल से लेकर फर्स्ट क्लास तक, सबको होगा फायदा

Indian Railway: रेलवे देश में रेल यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. हाल ही में दो रूटों पर अमृत भारत ट्रेनें चलाई गईं. इसके अलावा 2026 तक देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल सकती है.

मोदी सरकार रेल यात्रियों को इस साल बड़ी सौगातें देने की तैयारी में है. रेलवे की इस साल 5 ऐसे बड़े बदलाव की तैयारी है, जिससे यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी. रेलवे के इस कदम का फायदा सामान्य से लेकर फर्स्ट AC तक सफर करने वाले सभी यात्रियों को मिलेगा. 

1- अमृत भारत: रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन अमृत भारत का संचालन शुरू कर दिया है. अभी अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक और दूसरी अमृत भारत मालदा टाउन से बेंगलुरु तक चलाई जा रही है. रेलवे की तैयारी जल्द और रूट पर अमृत भारत चलाने की है. इन ट्रेनों में यात्रियों को लग्जरी ट्रेनों जैसी सुविधा उपलब्ध है. 

2- 500 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प: रेलवे ने देशभर के 500 स्टेशनों पर रिडेवलपमेंट का काम शुरू किया है. 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्टेशन रिडेवलपमेंट योजना में शामिल किए गए हैं. इन स्टेशनों पर रूफ प्लाजा, बच्चों के खेलने की जगह, कियोस्क, लिफ्ट, वेटिंग रूम, फूड कोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी. इन स्टेशनों की डिजाइन भारतीय विरासत को देखकर बनाया जा रहा हैय 

3- एफिल टॉवर से ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार: भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बना रही है, जिसका नाम चिनाब ब्रिज है. पुल का निर्माण अपने आखिरी चरण में है. ये पुल इस साल खुल जाएगा, जिसके बाद लोग बादलों के बीच ट्रेन से यहां से सफर कर पाएंगे. चिनाब नदी पर पुल को नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है. ये पुल पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है. इसके जरिए जम्मू-कश्मीर रेल के जरिए देश के बाकी के हिस्सों से जुड़ जाएगा.

4- वंदे भारत मेट्रो भी तैयार: वंदेभारत मेट्रो भी तैयार हो चुकी है. इसका ट्रायल जल्द शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन बड़े शहरों में 100 से 200 किलोमीटर की दूरी के आसपास के शहरों के बीच चलाई जाएगी. रेलवे इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है. 

5- इसके अलावा रेलवे ने पहली लंबी दूरी की लग्जरी ट्रेन भी तैयार कर ली है. इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. जल्द इसका ट्रायल होगा. यह लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget