एक्सप्लोरर

Indian Railways: 24 घंटे में रेल यात्रियों को रिफंड, ब्याज पर सब्सिडी... नई सरकार के 100 दिनों का प्लान आया सामने

Rail Ministry 100 Days Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल समेत सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि उन्हें 100 दिनों का एक प्लान तैयार करना है, जिस पर नई सरकार बनते ही काम होगा.

Indian Railways Plan: देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है. सात चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. इस दिन तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि, नई सरकार के गठन से पहले ही रेल मंत्रालय काम में जुट गया है. इसने 100 दिनों का प्लान बनाया है, जिसमें बताया गया कि नई सरकार बनने के बाद उसे आने वाले महीनों में रेलवे में सुधार के लिए क्या-क्या काम करने होंगे. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों को नई सरकार के लिए 100 दिनों का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके तहत ही रेल मंत्रलाय की तरफ से एक पूरा प्लान तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अगले 100 दिनों में वंदे भारत में स्लीपर कोच के साथ-साथ रिफंड सुविधा को आसान बनाने समेत क्या-क्या नए काम किए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि रेल मंत्रालय का पूरा प्लान क्या है.

कैसे होगा 100 दिनों का रेलवे का रोडमैप?

  • भारतीय रेलवे का टारगेट सरकार के पहले 100 दिनों के भीतर यात्रियों के लिए 'पीएम रेल यात्री बीमा योजना' की शुरुआत करना है. इसके तहत रेल दुर्घटना के समय यात्रियों को बीमा कवर मिलेगा.
  • देश में 40,900 किमी तक फैले तीन आर्थिक गलियारों के लिए सरकार की तरफ से कैबिनेट की मंजूरी मांगी जाएगी. इन आर्थिक गलियारों के लिए 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी. 
  • रेल टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड को लेकर होने वाली परेशानियों को भी दूर करने की तैयारी चल रही है. ऐसी योजना को लेकर आया जाएगा, जिसमें टिकट कैंसिल करने पर 24 घंटे के भीतर ही रिफंड मिल जाएगा. 
  • भारतीय रेलवे की तरफ से एक 'सुपर ऐप' लॉन्च किया जाएगा. इसके जरिए यात्री ट्रेन स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे. उन्हें इस ऐप के जरिए टिकट बुक करने और रेलवे से जुड़ी अन्य सुविधाओं का एक ही जगह लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा. 
  • रेलवे जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का ऑपरेशन भी शुरू करना चाहता है. इसी रूट पर चेनाब नदी के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल 'चेनाब ब्रिज' और भारतीय रेलवे का पहला केबल ब्रिज 'अंजी खड्ड ब्रिज' भी मौजूद हैं.
  • भारतीय रेलवे भारत के पहले वर्टिकल-लिफ्ट ब्रिज को भी ऑपरेशनल करना चाहता है. इस पुल के जरिए रामेश्वरम को तमिलनाडु के बाकी हिस्सों से जोड़ा जा रहा है. 1913 में बने मौजूदा पुल के खस्ताहाल होने की वजह से दिसंबर 2022 से ही मंडपम और रामेश्वरम के बीच ट्रेन सेवाएं बंद हैं.
  • वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर कोच को भी पेश करने की योजना पर काम चल रहा है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप वर्तमान में बेंगलुरु में बीईएमएल द्वारा निर्मित किया जा रहा है. इसके छह महीने के भीतर तैयार होने की उम्मीद है.
  • रेलवे का मकसद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में तेजी लाना भी है. अप्रैल 2029 तक 508 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन सेक्शन में से लगभग 320 किलोमीटर हिस्से वाले ट्रैक पर ट्रेन को ऑपरेशनल करने की योजना है.

शुरू होगा शहरी आजीविका मिशन का दूसरा चरण

नई सरकार के लिए आवास मंत्रालय ने भी प्लान बनाना शुरू कर दिया है. आवास मंत्रालय शहरी आजीविका मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत कर सकता है. इसके तहत मंत्रालय की तरफ से शहर में रहने वाले गरीब लोगों के लिए आवासीय लोन के लिए ब्याज पर सब्सिडी स्कीम शुरू करने की तैयारी हो रही है.

यह भी पढ़ें: एफिल टावर से ऊंचा, भूकंप भी बेअसर, भारत में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज की जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget