एक्सप्लोरर

गोल्डन ग्लोब रेस के दौरान महासागर में फंसे भारत के नेवी कमांडर अभिलाष टोमी को बचाया गया

इंडियन नेवी ने घोषणा की है कि गोल्डन ग्लोब रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय नौसेना के कमांडर अभिलाष टॉमी का रेस्क्यू कामयाब रहा है. गौरतलब है कि कमांडर अभिलाष टॉमी दक्षिण हिंद महासगर में आयोजित वर्ल्ड गोल्डन ग्लोब रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे

नई दिल्ली: इंडियन नेवी ने घोषणा की है कि गोल्डन ग्लोब रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय नौसेना के कमांडर अभिलाष टोमी का रेस्क्यू कामयाब रहा है और उन्हें बचा लिया गया है. गौरतलब है कि कमांडर अभिलाष टोमी दक्षिण हिंद महासगर में आयोजित वर्ल्ड गोल्डन ग्लोब रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. वर्ल्ड गोल्डन ग्लोब रेस को दुनिया की सबसे कठिन रेस में एक माना जाता है. इसी रेस में भाग लेते वक्त अभिलाष टोमी की नौका 130 किमी की गति से चल रही हवा का दबाव सह नहीं पाई और क्षतिग्रस्त हो गई.

आईएनएस सतपुड़ा शुक्रवार तक कमांडर के पास पहुंच जाएगा- रक्षा प्रवक्ता

भारत के रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि हिंद महासागर में आए तूफान की वजह से कमांडर टोमी की नौका क्षतिग्रस्त हो गई थी. कमांडर की पीठ में भी गहरी चोट लगी थी. भारतीय नौसेना के रिकोनिसेंस विमान ने कमांडर की लोकेश्न ट्रेक की और उन्हें खोजा था. कमांडर भारत में ही निर्मित पोत ‘थुरिया’ में थे.

सोमवार को फ्रांसीसी पोत ओसीरिस ने कमांडर का रेक्यू किया. अब ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का जहाज एचएमएएस बल्लेरेट उन्हें पर्थ ले जाएगा. आईएनएस सतपुड़ा शुक्रवार तक टॉमी को लेने के लिए पहुंच जाएगा.

गोल्डन ग्लोब रेस के दौरान महासागर में फंसे भारत के नेवी कमांडर अभिलाष टोमी को बचाया गया

रक्षा मंत्री ने मांगा था 16 घंटे का वक्त

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया,  "नवल स्टाफ वाइस अजीत कुमार पी ने घायल नौसेना अधिकारी अभिलाष की स्थिति के बारे में बताया. ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ बचाव मिशन का समन्वय किया जा रहा है. घायल अधिकारी अगले 16 घंटों में फ्रांसीसी पोत ओसीरिस के जरिए रेस्क्यू कर लिया जाएगा."

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर को अपराधियों ने गोलियों से भूना, 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया को कहा धन्यवाद

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कमांडर के रेस्क्यू पर खुशी जाहिर की है. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा "यह जानकर ख़ुशी हुई कि भारतीय नौसेना कमांडर अभिलाष टोमी को दक्षिणी हिन्द महासागर से बचा लिया गया है. इस साहसी समुद्रयात्री के बचाव में फ्रांसीसी और ऑस्ट्रेलियाई मित्रों की मदद की सराहना करता हूं. कामना है कि यह बहादुर नौसैनिक जल्दी स्वस्थ हो जाए."

राफेल विवाद: पहले कहा था 'चोर', अब राहुल ने इशारों-इशारों में मोदी को कहा 'कमांडर इन थीफ'

क्या है गोल्डन ग्लोब रेस?

गोल्डन ग्लोब रेस दुनिया की सबसे रोमांचक रेस में से एक होती है. इस रेस में नाविक को नाव के जरिए 30000 मील का सफर एक ऐसी नाव से करना होता है जो 50 साल पुरानी होती है और इसमें संचार उपकरणों के सिवा कोई तकनीक नहीं होती है. इस बार 39 साल के कमांडर टोमी रेस में भारत के कप्तान थे, जो भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. यह रेस दक्षिणी हिंद महासागर में जिस जगह आयोजित की जा रही थी वो जगह पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) से लगभग 1900 समुद्री मील दूर है.

घोटालों में फंसने के बाद बीजेपी को पाकिस्तान याद आता है: कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget