एक्सप्लोरर

Indian Navy: भारतीय नौसेना दुश्मनों के लिए होगी और ज्यादा घातक, रक्षा मंत्रालय ने BAPL से किया करार

Defence News: भारतीय नौसेना दुश्मनों के लिए और अधिक घातक बन जाएगी और छक्के छुड़ाएगी. रक्षा मंत्रालय ने दोहरी-भूमिका वाली 38 ब्रह्मोस मिसाइल नौसेना को देने का फैसला किया है.

Defence News: भारतीय नौसेना (Indian Navy) को और अधिक घातक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने दोहरी-भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल ( BrahMos Missile) देने का फैसला किया है. इसके लिए ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी, बीएपीएल (BAPL)से 1700 करोड़ का करार किया गया है.  हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने नौसेना को कितनी अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल देने का फैसला किया है. हालांकि इसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, 38 सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइलों के लिए करार किया गया है. इनमें से 35 कॉम्बेट मिसाइल हैं और तीन (03) अभ्यास के लिए हैं. गुरूवार को रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड (BAPL) के साथ दोहरी भूमिका वाली सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए.

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ भारत

बयान के मुताबिक, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को और प्रोत्साहन प्रदान करते हुए बीएपीएल के साथ 'खरीदें-भारतीय' श्रेणी के अंतर्गत 1700 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत से सतह से सतह पर मार करने में सक्षम अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. इन दोहरी भूमिका क्षमता वाली सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों के शामिल होने से भारतीय नौसेना (आईएन) बेड़े की परिसंपत्तियों की परिचालन क्षमता में काफी वृद्धि होगी.

BAPL भारत-रूस का ज्वाइंट वेंचर है

बीएपीएल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम (ज्वाइंट वेंचर) है जो जमीन से जमीन तक मारने के साथ ही एंटी-शिप के तौर पर भी इस्तेमाल की जाती है. गुरूवार को ब्रह्मोस के एक्सटेंडेड रेंज वाली मिसाइल के लिए करार किया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस अनुबंध से स्वदेशी उद्योग की सक्रिय भागीदारी के साथ महत्वपूर्ण हथियार प्रणाली और गोला-बारूद के स्वदेशी उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा.

प्राइम स्ट्राइक वैपन है ब्रह्मोस

भारत ने ब्रह्मोस को अपना प्राइम स्ट्राइक वैपन घोषित कर रखा है जिसे थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही इस्तेमाल करती हैं. चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना ने एलएसी पर ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती पूर्वी लद्दाख से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक कर रखी है. साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई लड़ाकू विमान भी एलएसी के करीब एयर-बेस पर तैनात कर रखे हैं. हाल ही में फिलीपींस ने भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का करार किया है.

ये भी पढ़ें:
PM Modi Japan Visit: 27 सितंबर को जापान जाएंगे PM मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में लेंगे हिस्सा

टेरर फंडिंग को लेकर पीएफआई पर एनआईए-ईडी का सबसे बड़ा एक्शन, 11 राज्यों से 106 लोग गिरफ्तार । 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget