एक्सप्लोरर

26 राफेल, 31 MQ-9B ड्रोन, और 3 सबमरीन! समंदर में बढ़ जाएगी भारत की ताकत, जानें कब फाइनल होगी डील

Defence Deal: फ्रांस की डैसो कंपनी और भारतीय नौसेना ने इस मामले पर दो दौर की बातचीत की है. ऐसे में उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द ही इस मामले पर बातचीत फिर से शुरू करने जा रहे हैं.

Defence Deal: भारत नौसेना अपनी क्षमताओं में बढ़ोत्तरी के लिए इस साल के अंत में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों, 31 एमक्यू-9बी ड्रोन और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए तैयार है. मझगांव डॉकयार्ड में बनाई जा रही तीन स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों से नौसेना की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी. क्योंकि, चीन समंदर में अपनी ताकत का काफी तेजी से विस्तार कर रहा है.

रक्षा सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इस डिफेंस डील की लागत करीब 40,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अहम भूमिका होगी. इस फाइनेंशियल ईयर में पूरा होने वाला दूसरा बड़ा सौदा आईएनएस विक्रांत के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद का है.

नेवी क्या चाहती है?

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना इस परियोजना को जल्द पूरा करने की योजना बना रही है. इस परियोजना के पूरा होने में लगने वाले समय को कम करने के लिए कदम उठाए हैं. भारतीय नौसेना चाहती है कि स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर इन विमानों को तैनात किया जाए. जिसके लिए समुद्री मोर्चे पर भारतीय नौसेना मजबूत क्षमता विकसित करने की योजना बना रही है. 

डैसो कंपनी और भारतीय नौसेना जल्द शुरू करेगी बातचीत

सूत्रों का कहना है कि फ्रांस की डैसो कंपनी और भारतीय नौसेना ने इस मामले पर दो दौर की बातचीत की है. ऐसे में उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द ही इस मामले पर बातचीत फिर से शुरू करने जा रहे हैं. वहीं, तीसरे डिफेंस डील में विदेशी सैन्य बिक्री कॉन्ट्रैक्ट के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से 31 एमक्यू-9 ड्रोन की खरीद शामिल है. 32,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 31 अक्टूबर तक पूरा करने की तैयारी है.

कैरियर विक्रांत के लिए फाइटर जेट की जरूरत

नौसेना को नए स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत के लिए फाइटर जेट की सख्त जरूरत है. नौसेना ने अमेरिकी फाइटर जेट F-18 सुपर हॉर्नेट के मुकाबले फ्रांस के राफेल-M को चुना है. जो 26 राफेल-M लिए जाएंगे इनमें से 22 सिंगल सीटर होंगे और चार ट्रेनर एयरक्राफ्ट होंगे.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Attack BJP: हरियाण-जम्मू कश्मीर में कौन जीत रहा चुनाव, अमेरिका से ही राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget