एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत! आईएनएस अरिघात के बाद कमीशन होगी सबमरीन वाग्शीर, जानिए खासियत

Vagsheer Submarine: मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनी इस पनडुब्बी की आखिरी टेस्टिंग चल रही है. दिसंबर में इसके कमीशन किया जाएगा.

Vaghsheer Submarine: भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत समुद्र में बढ़ा रही है. इसी क्रम पानी के अंदर अपनी ताकत को बढ़ावा देने के लिए नेवी अपनी छठी और आखिरी कलवरी क्लास की सबमरीन बाग्शीर को दिसंबर में शामिल करेगी. इस सबमरीन का निर्माण 23562 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 75 प्रोग्राम के तहत किया गया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनी इस पनडुब्बी का अंतिम परीक्षण चल रहा है. फ्रांसीसी फर्म नेवल ग्रुप से ट्रांसफर के साथ, यार्ड में कलवरी-क्लास (स्कॉर्पीन) डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियों का निर्माण किया गया है. ये सबमरीन सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, लंबी दूरी के हमले, विशेष अभियान और खुफिया जानकारी जैसे विभिन्न मिशनों को अंजाम दे सकती हैं.

ज्यादा पनडुब्बी बनाने के लिए फ्रांस के साथ चल रही बातचीत

भारत विशाल हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी समुद्री स्थिति को मजबूत करने के लिए एमडीएल में तीन और ऐसी पनडुब्बियों के निर्माण के लिए फ्रांस के साथ बातचीत कर रहा है. इससे पहले 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत ने अपनी दूसरी स्वदेशी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, आईएनएस अरिघात को विशाखापत्तनम में कमीशन किया था.

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि यह भारत के परमाणु त्रिकोण को और मजबूत करेगा, परमाणु प्रतिरोध को बढ़ाएगा और क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन स्थापित करने में मदद करेगा. अरिघात या एस-3 दूसरी अरिहंत क्लास की पनडुब्बी है और यह आईएनएस अरिहंत (एस-2) से ज्यादा एडवांस है.

अगले साल इस सबमरीन को किया जाएगा कमीशन

देश की तीसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, अरिदमन या एस-4, भी अगले साल कमीशन की जाएगी. इसके बाद चौथी एसएसबीएन कोडनेम एस-4 आएगी. अरिहंत क्लास की आखिरी दो पनडुब्बियां बड़ी होंगी और लंबी दूरी की मिसाइलों को लॉन्च करने में सक्षम होंगी. नौसेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में देश के दुश्मनों को रोकने के लिए दो परमाणु ऊर्जा चालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बियों के निर्माण पर भी विचार कर रही है.

ये भी पढ़ें: भारत और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के बीच होगी बड़ी डिफेंस डील! चीन-पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget