एक्सप्लोरर

Lakhbir Singh Landa: कौन है लखबीर सिंह लांडा, जिसे आतंकी किया गया घोषित, पाकिस्तान से भारत में भेजता है हथियार

Action Against Lakhbir Singh Landa : कनाडा में रह कर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने और हथियारों की तस्करी में शामिल कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है.

Lakhbir Singh Landa In Canada decleared Terrorist: बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के नेता और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया‌ है.
 
मूल‌ रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला लांडा वर्तमान में कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है. खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में उसकी बड़ी संलिप्तता रही है जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए में उसके खिलाफ जांच शुरू की थी.

पाकिस्तान से भारत में हथियार तस्करी का मुख्य सूत्रधार है लांडा
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है. इस अधिसूचना के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइसों का मुख्य सूत्रधार है. उसके खिलाफ एनआईए ने कई मामले पहले से दर्ज किए हैं. 

पंजाब पुलिस की खुफिया मुख्यालय पर हमले का है मास्टरमाइंड
लांडा नौ मई 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का भी मास्टरमाइंड है. मामले में उसके खिलाफ पंजाब पुलिस और एनआईए ने केस दर्ज किया है. हालांकि कनाडा में उसके छिपे होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल पाई है.

कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों को दिया अंजाम
लांडा कनाडा के खालिस्तान समर्थक तत्वों (पीकेई) के साथ भी जुड़ा हुआ है. पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से विभिन्न मॉड्यूलों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), हथियार, विस्फोटकों की आपूर्ति करता है.

पंजाब के साथ-साथ वह देश के विभिन्न हिस्सों में भी आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है. साथ ही जबरन वसूली, हत्याएं, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करना शामिल है. लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था. एनआईए ने उस पर इनाम भी घोषित किया है.

10 लाख का है इनामी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सितंबर महीने में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के कनाडा स्थित आतंकी लखबीर सिंह लांडा और पाकिस्तान स्थित हरविंदर सिंह रिंदा सहित पांच आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की थी. एजेंसी ने लांडा और रिंदा के बारे में जानकारी देने के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. इसके अलावा, परमिंदर सिंह कैरा उर्फ पट्टू, सतनाम सिंह उर्फ सतबीर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. ये सारे लांडा के सहयोगी हैं.

ये भी पढ़ें:अमेरिका ने की कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने की निंदा, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget