भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन में तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में तिरंगा फहरा कर 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. टीम के खिलाड़ी लंदन से से नॉटिंघम रवान होने से पहले झंडा फहराने के लिए होटल के बाहर इकट्ठा हुए.
इस मौके पर कोहली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिन्द.’’ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने यहां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए खुद की तस्वीरों को साझा किया.

कुलदीप ने ट्वीट किया, ‘एक भारतीय होना महान भावना है. उम्मीद है कि तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराएगा. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.’ बुमराह ने कहा, ‘स्वतंत्रता कुछ और नहीं बल्कि बेहतर होने का मौका है. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’ इस मौके पर बीसीसीआई ने भी टीम के जश्न का एक वीडियो साझा किया.
























