एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी नाव से हथियार और गोला बारूद के साथ 300 करोड़ का ड्रग्स बरामद, कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का एक्शन

Indian Coast Guard: गुजरात से लगी पाकिस्तानी समुद्री सीमा पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने एटीएस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है जिसमें से हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स बरामद हुए.

Indian Coast Guard Operation: गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड ने एटीएस के इनपुट के आधार पर एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. इस नाव में 10 पाकिस्तानी सवार थे. आईसीजी को इस बोट से हथियार और गोला बारूद के साथ-साथ 40 किलो ड्रग्स भी बरामद हुई है. इस ड्रग्स की कीमत 300 करोड़ आंकी गई है. आईसीजी ने बताया कि ये ऑपरेशन 25 और 26 दिसंबर की रात को चलाया गया था.

आईसीजी अधिकारियों ने कहा कि एक खास खुफिया इनपुट गुजरात एटीएस की तरफ से मिला था कि एक पाकिस्तानी बोट भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही है. इसके बाद 25 और 26 दिसंबर की रात को एक ऑपरेशन चलाया गया जिसमें आईजीसी ने अपने जहाज अरिंजय को पाकिस्तान से लगी समुद्री सीमार रेखा पर तैनात कर दिया था.

आईसीजी ने बरामद किए हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स

इसके बाद टीम ने एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तीनी बोट को रोका जिसका नाम अल सोहेली था. इसमें जब तलाशी ली गई तो इससे हथियार, गोला बारूद और 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ. जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपये आंकी गई है. आईसीजी ने आगे बताया है कि फिलहाल चालक दल के साथ नाव को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है.

18 महीनों में 7वां अभियान

पिछले 18 महीनों में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस, गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है और ऐसा पहला अभियान है जिसमें कथित तौर पर ड्रग्स के साथ हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की गई है. इस अवधि के दौरान, 44 पाकिस्तानी और 07 ईरानी चालक दल की गिरफ्तारी के साथ 1930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन पहले ही जब्त की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: Pakistani Boat Apprehended: गुजरात में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 350 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget