एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान से भारत लौटे भारतीय नागरिक ने सुनाई आपबीती, कहा- दहशत में हैं लोग

अफगानिस्तान में हालात खराब होने के बाद भारतीय वायु सेना का जहाज भारतीयों को लेकर स्वदेश वापस लौट आया है. वापस लौटे एक शख्स का कहना है कि वहां पर हालात काफी बदतर हो चुके हैं.

नई दिल्लीः अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद स्थिति काफी बदतर हो चुकी है. एक ओर जहां विदेशों से मिल रही सहायता पर रोक लगा दी गई है, वहीं ज्यादातर देशों से अपने दूतावास खाली कर दिए हैं तो दूसरी तरफ लोग जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश में लगे हैं. 

अफगानिस्तान में दहशत में जी रहे लोग

इस बीच अफगानिस्तान के काबुल से 150 भारतीय स्वदेश लौटे हैं. जिन्हें लेकर भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान गुजरात के जामनगर में उतरा. इस दौरान वापस लौटे एक भारतीय नागरिक का कहना है कि अफगानिस्तान में लोगों के बीच तालिबान की काफी दहशत है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को तेज बुखार हो गया था. रात 8 बजे से सुबह 6 बजे काबुल में कर्फ्यू था. यह उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि बाहर क्या हो रहा है. वह सबसे पहले भारतीय दूतावास और फिर हवाई अड्डे पहुंचे थे. 

भारतीय वायुसेना को दिया धन्यवाद

उनका कहना है कि 'आखिरकार काबुल से निकलने में हमें लगभग 12 घंटे लगे. हम दूतावास और भारत सरकार के आभारी हैं. मैं विशेष रूप से भारतीय वायुसेना को समय पर हमें निकालने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. वहां अभी भी बहुत से भारतीय हैं जिन्हें मदद की आवश्यकता है. मैं सरकार से उन्हें निकालने का आग्रह करता हूं.'

अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं बड़ी तादाद में लोग

व्यक्ति का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोग काबुल हवाई अड्डे पर हैं जो शहर छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनी जो काफी भयानक और दिल दहला देने वाली थी.

बता दें कि वायुसेना का सी-17 विमान मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित एयरपोर्ट पर उतरा. विमान से यहां पहुंचे लेागों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं. इससे पहले भारतीय वायुसेना का सी-19 विमान सोमवार को अफगानिस्तान से कुछ कर्मियों को लेकर भारत लौटा था. हालांकि काबुल में अभी भी कई भारतीय फंसे हुए हैं. 

इसे भी पढ़ेंः
Afghanistan News Live: व्हाइट हाउस ने कहा- काबुल का हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए खुला है

Afghanistan Crisis: तालिबानी कब्ज़े के बाद काबुल में कैसे हैं हालात, भारत लौटीं पत्रकार ने सुनाई आप बीती, बोलीं- डर लगता था कि...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget