एक्सप्लोरर

'ट्रंप का आदेश पलटे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट', 3 भारतीय छात्रों ने दर्ज कराया केस, MEA बोला- मदद के लिए तैयार

US Students Visa Cancellations: अमेरिका में पढ़ रहे तीन भारतीय और दो चीनी छात्रों ने वहां की सरकार पर बिना किसी चेतावनी के उनका स्टूडेंट वीजा रद्द करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

US Students Visa Issue: अमेरिका में पढ़ाई कर रहे तीन भारतीय और दो चीनी छात्रों ने अमेरिकी सरकार (Donald Trump Government) पर मुकदमा दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि सरकार ने बिना किसी चेतावनी के उनका स्टूडेंट वीज़ा (F-1) रद्द कर दिया, जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों खतरे में पड़ गए हैं. यह मुकदमा अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने न्यू हैम्पशायर की अदालत में दायर किया है. छात्रों का कहना है कि वीजा रद्द (Indian Students Visa Cancelled) होने की वजह से वे अब अमेरिका में न तो कानूनी रूप से रह सकते हैं और न ही अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

छात्रों ने क्या कहा?

भारतीय छात्र लिंकिथ बाबू गोर्रेला की मास्टर डिग्री मई 20 को पूरी होने वाली थी, लेकिन वीजा रद्द होने से अब उन्हें न तो डिग्री मिल सकती है और न ही वे OPT (Optional Practical Training) प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं. थानुज कुमार गुम्माडावेली और मणिकंता पसुला, दोनों भारतीय छात्रों की पढ़ाई का सिर्फ एक सेमेस्टर बचा है लेकिन वीजा न होने की वजह से उनकी पढ़ाई भी अधूरी रह सकती है.

चीनी छात्रों की भी चली गई नौकरी

चीनी छात्र हेंगरुई झांग की रिसर्च असिस्टेंट की नौकरी भी वीजा रद्द होने के कारण चली गई, जो उनकी कमाई का एकमात्र जरिया थी. वहीं, हाओयांग एन को अपनी मास्टर डिग्री अधूरी छोड़नी पड़ सकती है, जबकि उन्होंने अब तक लगभग ₹2.5 करोड़ (3.3 लाख डॉलर) अपनी पढ़ाई पर खर्च कर दिए हैं.

छात्रों की अब क्या है मांग?

छात्रों का कहना है कि उन्होंने हमेशा नियमों का पालन किया. वे नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे थे, किसी अवैध काम में शामिल नहीं थे और न ही किसी अपराध में लिप्त थे. इसके बावजूद, सरकार ने बिना नोटिस दिए उनका वीजा रद्द कर दिया. अब ये छात्र चाहते हैं कि अदालत इस फैसले को पलटे, ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकें.

विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (15 अप्रैल) को कहा था कि अमेरिका में स्थित भारतीय मिशन वीजा रद्द किए जाने से संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें यथासंभव सहायता प्रदान कर रहा है.

अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय छात्रों का वीजा रद्द: रिपोर्ट

अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अमेरिका में जिन छात्रों के वीजा रद्द किए गए, उनमें 50% भारतीय छात्र थे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत उन देशों में सबसे ज़्यादा प्रभावित रहा है. इसके बाद चीन का नंबर आता है जहां 14% छात्रों के वीजा रद्द किए गए.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन छात्रों के वीजा रद्द किए गए, उनमें से आधे से ज्यादा OPT (Optional Practical Training) पर थे. इसका मतलब है कि ये छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके थे और अमेरिका में नौकरी कर रहे थे. अब इन छात्रों के सामने न सिर्फ नौकरी खोने का खतरा है, बल्कि उन्हें अमेरिका छोड़ने का डर भी सताने लगा है.

ये भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार के खिलाफ देशभर में आक्रोश, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget